मिर्जापुर: फ्रांसीसी पर्यटकों के साथ आई भारतीय महिला के साथ छेड़छाड़ और पिटाई मामले में आठ गिरफ्तार

फ्रांस के पर्यटकों के समूह और अपने रिश्तेदारों के साथ वाराणसी से मिर्जापुर लखनिया दारी झरने को देखने आई एक भारतीय महिला के साथ छेड़खानी करने और उसकी पिटाई करने के आरोप में प्रदेश पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। दो समूहों के बीच झगड़े में बीच बचाव करने वाले एक फ्रांसीसी नागरिक को भी चोट आई है। जबकि अहरौरा पुलिस स्टेशन प्रभारी प्रवीन सिंह ने पीटीआई को बताया कि किसी विदेशी नागरिक पर कोई हमला नहीं हुआ है।

इस बीच उप्र पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया, ‘‘फ्रांस के नागरिक पर कोई हमला नहीं हुआ है लेकिन भारतीयों के दो समूहों के झगड़े में बीच बचाव करने वाले एक फ्रांसीसी नागरिक को चोटें जरूर आई हैं। उसके हाथ में चोट आई है।’’ उन्होंने बताया कि वाराणसी की एक महिला के साथ कुछ लोगों ने छेड़छाड़ की और पिटाई भी की।

प्रवक्ता ने कहा कि बाद में महिला ने इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आठ लोगो को गिरफ्तार किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को महिला ने पुलिस में दर्ज की गई शिकायत में कहा कि करीब एक दर्जन लोगों ने उसके साथ छेड़खानी की और उसकी पिटाई भी की। महिला ने अपने रिश्तेदारों के साथ भी मार-पीट किए जाने की शिकायत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *