नई दिल्लीः एयरपोर्ट पर महिला ने एयर इंडिया कर्मचारी को मारा थप्पड़

नई दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर लाइन कंपनी के कर्मचारी से महिला के बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। महिला फ्लाइट छूट जाने को लेकर कर्मचारी से उलझी थी। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उसने एयर लाइन कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। फौरन मामले की सूचना पुलिस और सुरक्षाकर्मियों के पास पहुंची, जिसके बाद मामला शांत कराया गया। खबर लिखे जाने तक महिला के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई की सूचना नहीं मिली है। एयर इंडिया के सूत्रों की मानें, तो महिला हरियाणा के पंचकूला शहर की रहने वाली है। मामला मंगलवार का है। एयर इंडिया अधिकारी ने इस बारे में बताया कि एक महिला यात्री को दिल्ली से अहमदाबाद जाना था। वह देरी से एयरपोर्ट पर पर पहुंची थी, जिसके कारण उसकी फ्लाइट छूट गई। जैसे ही उसे इस बारे में पता लगा वह कांउटर पर ड्यूटी मैनेजर से उलझ गई। पहले तो कर्मचारियों ने उसे समझाया, मगर वह नहीं मानी। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई और महिला यात्री ने इसी दौरान कर्मचारी के थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद एयर इंडिया के अन्य कर्मियों को इस मामले का पता लगा।

घटनास्थल पर फौरन सुरक्षाकर्मी और पुलिस भेजी गई। दोनों पक्षों के बीच उन्होंने बीच-बचाव किया और महिला यात्री को समझाया। एयर इंडिया का इस बाबत कहना है कि महिला यात्री देर से एयरपोर्ट पहुंची थी। वह फ्लाइट छूटने को लेकर काउंटर पर बैठे कर्मी से जिरह कर रह थी, जिसके बाद मामला बढ़ गया था। हालांकि, अब इस मामले को सुलझा लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *