63वें जियो फिल्मफेयर अवॉर्ड मे विद्या बालन और इरफान खान रहे बेस्ट एक्टर : देखें सभी विजेताओं की लिस्ट

मुंबई में शनिवार रात 63वें जियो फिल्मफेयर अवॉर्ड का आयोजन किया गया। इस रंगारंग शाम में फिल्म जगत की मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। इस अवॉर्ड शो को एक्टर शाहरुख खान और करण जौहर ने अपने अलग अंदाज में होस्ट किया। इस भव्य शो में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां एक साथ एक ही मंच पर दिखाई दीं। इस अवॉर्ड नाइट में विद्या बालन और इरफान खान को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं एक्टर राजकुमार राव को फिल्म ट्रैप्ड में की गई उनकी शानदार एक्टिंग के लिए क्रिटिक्स की तरफ से बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला।

इस फिल्मफेयर नाइट में कई सितारों ने डांस परफॉर्मेंस भी दी। यहां एक्ट्रेस विद्या बालन को उनकी फिल्म तुम्हारी सुलु के लिए बेस्ट एक्ट्रेस और इरफान खान को फिल्म हिंदी मीडियम के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। इस रंगीन शाम में राजकुमार राव को क्रिटिक्स की तरफ से बेस्ट एक्टर चुना गया। उन्हें ये अवॉर्ड उनकी फिल्म ट्रैप्ड के लिए दिया गया। साकेत चैधरी की फिल्म हिंदी मीडियम को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला।

63वें फिल्मफेयर अवॉर्ड की लिस्ट-

बेस्ट फिल्म- हिंदी मीडियम

बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स- न्यूटन

बेस्ट एक्ट्रेस- विद्या बालन (तुम्हारी सुलु)

बेस्ट एक्टर- इरफान खान (हिंदी मीडियम)

बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स- जायरा वसीम (सीक्रेट सुपरस्टार)

बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स- राजकुमार राव (ट्रेप्ड)

बेस्ट डायरेक्टर- अश्विन अइय्यर (बरेली की बर्फी)

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- कोंकणा सेन शर्मा (अ डेथ इन द गंज)

बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल- राजकुमार राव (बरेली की बर्फी)

बेस्ट एक्ट्रेस सपोर्टिंग रोल- मेहर विज (सीक्रेट सुपरस्टार)

लाइफ टाइम अचीवमेंट- बप्पी लहेरी

बेस्ट डायलॉग- हितेश केवल्य (शुभ मंगल सावधान)

बेस्ट स्क्रीनप्ले- सुभाशीष भुटानी (मुक्ति भवन)

बेस्ट ओरिजनल स्टोरी- अमित मासुरकर (न्यूटन)

बेस्ट एक्टर शॉर्ट फिल्म- जैकी श्रॉफ (खुजली)

बेस्ट एक्ट्रेस शॉर्ट फिल्म- शैफाली शाह (जूस)

पीपल्स च्वाइस अवॉर्ड बेस्ट शॉर्ट फिल्म- (अनहट)

बेस्ट शॉर्ट फिल्म फिक्शन- जूस

बेस्ट शॉर्ट फिल्म नॉन फिक्शन- इनविजिबल विंग्स

बेस्ट म्यूजिक एल्बम- प्रीतम (जग्गा जासूस)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर- अरिजीत सिंह, रोके ना रुके नैना (बद्रीनाथ की दुल्हनिया)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर- मेघना मिश्रा, नचदी फिरा (सीक्रेट सुपरस्टार)

बेस्ट लिरिक्स- अमिताभ भट्टाचार्य, दिल उल्लू का पट्ठा है (जग्गा जासूस)

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर- प्रीतम (जग्गा जासूस)

बेस्ट साउंड डिजाइन- अनिश जॉन (ट्रैप्ड)

बेस्ट कोरियोग्राफी- विजय गांगुली और रोल दुशान वारिंदानी (गलती से मिस्टेक, जग्गा जासूस)

बेस्ट एक्शन- टॉम स्ट्रूथर (टाइगर जिंदा है)

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- सिरशा रेय (अ डेथ इन द गंज)

बेस्ट एडिटिंग- नितिन बेद (ट्रैप्ड)

बेस्ट कॉस्ट्यूम- रोहित चतुर्वेदी (अ डेथ इन द गंज)

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- पारुल सोंध (डैडी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *