फैन ने धोनी पर लगाया सहवाग का करिअर खत्म करने का आरोप, गुस्साए वीरू ने कर दी बोलती बंद

भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के एक फैन ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर उनके करिअर को खत्म करने का आरोप लगाया है। दरअसल, 7 जुलाई यानी कि धोनी के जन्मदिन वाले दिन सहवाग ने एक ट्वीट के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दी। सहवाग के इस ट्वीट पर सहवाग के एक फैन ने ही कमेंट में धोनी को सहवाग के करिअर की बर्बादी की वजह बता दी। इसस पहले की यह मामला और आगे बढ़ता सहवाग ने खुद आकर इसे गलत करार दे दिया। बता दें कि सहवाग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर धोनी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ” जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं, आपकी जिंदगी इस स्ट्रेच से ज्यादा लंबी हो और आपको हर चीज में आपकी स्टम्पिंग से ज्यादा तेजी से खुशियां मिलें। ओम फिनिशाया नम: !’ इस पोस्ट पर एक यूजर ने कॉमेंट किया- सहवाग के करियर को फिनिश करने वाले एमएस धोनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। सहवाग फैन की इस व्यवहार से खफा हुए और उन्होंने बिना देर किए ही उसे रिप्लाई किया। इसके बाद सहवाग ने लिखा, गलत बयान…।

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग।

सहवाग से पहले इस बात को लेकर कई फैन्स आपस में भिड़ गए। वहीं धोनी पर इससे पहले भी सहवाग के करिअर को खत्म करने के आरोप लगते रहे हैं। साल 2011 वर्ल्ड कप जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी टीम की एक नई तरह से शुरुआत करना चाहते थे और इस वजह से वह टीम में लगातार बदलाव किया करते थे। सहवाग को इसी वजह से कई मैचों में टीम से बाहर भी बैठना पड़ा था।

उस दौरान दोनों ही खिलाड़ियों के बीच मतभेद की खबरें सामने आने लगी थी। वर्ल्ड कप से पहले भी सहवाग और धोनी के बीच हालात सही नजर नहीं आ रहे थे, हालांकि बाद में इन दोनों ही खिलाड़ियों ने इन बातों को बेबुनियाद बता दिया। वीरू और धोनी ने कभी भी इस मुद्दे पर खुलकर बयान नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *