यहां मिला 80 लाख साल पुराना ये जीव, वैज्ञानिकों ने बताया- डायनासोर के जमाने से है 300 दांत वाले इस जीव का नाता

इन दिनों वैज्ञानिकों की नजरें पुर्तगाल के समुद्र तट पर टिक गई हैं। यहां एक मछली का शव मिलने से दुनियाभर के लोग हैरान हैं क्योंकि वैज्ञानिकों का मानना है कि ये शार्क डायनासोर के काल की है। हाल ही में वैज्ञानिकों ने पुर्तगाल के तट के पास से एक मछली पकड़ी है। 300 दांतों वाली इस मछली का नाम ‘फ्रिल्ड शार्क’ बताया गया है। साथ ही वैज्ञानिकों का मानना है कि इस मछली का इतिहास प्रागितिहास(जब मानव तो अस्तित्व में थे लेकिन उस वक्त लिखाई का आविष्कार न होने की वजह से उस काल की कोई लिखित जानकारी नहीं है।) जितना पुराना है।

दरअसल कुछ दिन पहले यूरोप यूनियन के कुछ वैज्ञानिकों ने अटलांटिक महासागर की गहराइयों में जाल डालकर ऐसे तरीके जानने की कोशिश कर रहे थे जिससे भारी मात्रा में दुलर्ब जीवों को पकड़ा ना जा सके। तभी Algarve तट से वैज्ञानिकों को सांप की मुंह जैसी मछली हाथ लगी। 19वीं सदी में की कई ऐसी कहानियां है जिनमें समुद्र सांप जैसे दुर्लभ जीव का जिक्र है।

इस मछली को फ्रिल और रेशेदार किनारों की वजह से फ्रिल्ड शार्क नाम दिया गया है, जिसकी लंबाई 6 फीट तक हो सकती है। फ्रिल्ड शार्क के सिर में उभरी हुईं 25 लाइनें हैं जिनमें 300 दांत हैं। वैज्ञानिकों मछली का ये शव समुद्र के अंदर तकरीबन 701 मीटर की गहराई से मिला है।

बता दें कि 19वीं सदी के नाविकों ने पहले भी इस मछली के बारे में लिखा था। वही वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रागितिहासिक काल के इसके समकालीन टायरानोसोरस रेक्स व ट्राइसेराटॉप्स जैसे जीवों का अस्तित्व बहुत ज्यादा पहले खत्म हो चुका है, लेकिन फ्रिल्ड शार्क महासागरों की गहराई में अभी भी तैर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *