100 से ज्यादा कत्ल करने वाले इस हत्यारे का सुधार गृह में कैदियों ने किया था रेप, इस वजह से बना हत्यारा

इतिहास में ऐसी कई सीरियल किलिंग की घटनाएं हुई हैं जिनके बारे में जानकर आज भी लोग सिहर जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही सीरियल किलर के बारे में बता रहे हैं जिसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थीं। हम बात कर रहे हैं अमेरिका के कुख्यात सीरियल किलर डोनाल्ड हेनरी गस्किंस की। डोनाल्ड हेनरी एक ऐसा सीरियल किलर था जिसने करीब 100 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतारा था। यहां तक कि जेल में उसने एक कैदी को मार दिया था।
अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना फ्लोरेंस काउंटी में 13 मार्च, 1933 को पैदा हुए डोनाल्ड हेनरी गस्किंस की क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस कुख्यात का केस लड़ रहे वकील ने ही इसे दुनिया का सबसे बुरा इंसान कहा था। वकील ने इसके बाद कोर्ट में हेनरी का केस लड़ने से भी मना कर दिया था। इसके अपराध साबित होने के बाद इसे मौत की सजा मिली, लेकिन बाद इसे उम्रकैद में बदल दिया गया था।
कहा जाता है कि मां के अवैध संबंधों की वजह से हेनरी को काफी धक्का लगा था। हेनरी जब छोटा था तो उसकी मां ने कई लोगों से नाजायज संबंध बनाए थे और उसका सौतेला पिता उसके साथ बदसलूकी करता था जिसका हेनरी के दिमाग पर गहरा असर हुआ था। उसे बुरे सपने आते थे। यहां तक कि एक बार उसने मिट्टी का तेल भी पी लिया था। सौतेले पिता की बदसलूकी और मां की बेपरवाही की वजह से डोनाल्ड हेनरी एक अपराधिक मानसिकता का इंसान बन गया था। स्कूल के दिनों में उसने अपने साथियों के साथ एक लड़की का गैंगरेप भी किया था।
इस वारदात के बाद उसे पुलिस ने अरेस्ट कर बाल सुधार गृह में भेज दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उस वक्त जेल में कैदियों ने उसका रेप भी किया था। हेनरी बाल सुधार गृह से तो 2 साल में रिहा हो गया लेकिन यहां से निकलने के बाद उसने अपराध का रास्ता पकड़ लिया।
हेनरी ने दोबारा एक 6 साल की बच्ची के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी और हत्याओं का सिलसिला शूरू हो गया। जब आखिरी बार पुलिस ने उसे अरेस्ट किया तो उसने इस बात को खुद कबूला था कि उसने लगभग 100 से ज्यादा लोगों का कत्ल किया है और ऐसा करने में उसे मजा आता था।