गुरुग्राम: अस्पताल के बेड पर लाचार पड़ी थी मरीज, नोच रहे थे हवस के भूखे पुरुष नर्स!

हरियाणा के गुरुग्राम में एक नाबालिग से छेड़छाड़ और बलात्कार का प्रयास हुआ है। पीड़िता यहां के अस्पताल में बिस्तर पर लाचार पड़ी थी, जहां हवस के भूखे दो पुरुष नर्स उसे बुरी तरह नोच रहे थे। मरीज इस दौरान बुरी तरह चिल्ला रही थी, जिसके बाद कुछ लोग मदद के लिए पहुंचे। घटना सामने आने पर पीड़िता के घर वालों ने मामला दर्ज कराया है। शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 16 नवंबर की है। पीड़िता के घर वालों ने इस बारे में बताया कि उनकी बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। वह घर में रखे पेस्टिसाइड को कोल्डड्रिंक समझ कर पी गई थी। इसके बाद उसकी हालत नाजुक हुई, तो वे लोग उसे पास के अस्पताल ले गए। वहां से उसे पश्चिमी राजीव नगर स्थित शिवा अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में भर्ती कराया गया था।

आरोप है कि 16 वर्षीय पीड़िता यहां बिस्तर पर लेटी थी। तबीयत गड़बड़ होने के चलते वह हिल नहीं पा रही थी। यहां कुछ ठीक नहीं लग रहा था। अचानक उसने चेहरा घुमा कर देखा, तो पुरुष नर्स रवि उसे गलत तरीके से छू रहा था। पीड़िता यह देखते ही जोर से चीखी। उसकी आवाज बाहर दूसरे पुरुष नर्स कुलदीप को भी सुनाई पड़ी थी। वह फौरन वॉर्ड में आया और बिस्तर पर आकर बैठ गया। पीड़िता को उसने एक इंजेक्शन लगाया। जांच के नाम पर छेड़छाड़ की, बाद में रेस्टरूम ले गए। मगर अन्य लोगों के आने के कारण वह बच गई। लोगों को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बारे में इसके बाद पीड़िता के घरवालों को जानकारी हुई। आनन-फानन में उन्होंने मामला पुलिस में दर्ज कराया और आरोपी पुरुष नर्सों को जल्ज से जल्द पकड़ने की मांग की। सूचना पर पुलिस ने पुरुष नर्स रवि और कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच-पड़ताल की जा रही है। उधर, अस्पताल प्रबंधन ने बताया, “आरोपी पुरुष नर्सों को हटा दिया गया है। हम पुलिस की मदद कर रहे हैं।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *