गुजरात विधानसभा स्पीकर के अनुसार नरेंद्र मोदी ब्राह्मण, कृष्ण ओबीसी, क्षत्रिय राम को ब्राह्मण ने बनाया भगवान

गुजरात विधानसभा स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डॉ. भीरामराव आंबेडकर को ब्राह्मण वहीं भगवान कृष्ण को ओबीसी करार दिया। ये बातें उन्होंने गांधी नगर में आयोजित मेगा ब्राह्मण बिजनेस समिट में लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विद्वान ब्राह्मण समुदाय कभी शक्ति का भूखा नहीं है। ब्राह्मणों ने भगवान राम और कृष्ण जैसे देवताओं तथा चंद्रगुप्त मौर्य की सफलता में अहम भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण देवता बनाते हैं। मैं हमेशा कहता हूं कि भगवान राम क्षत्रिय थे, मगर यह ऋषि और मुनी थे, जिन्होंने उन्हें भगवान बनाया। समस्तत गुजरात ब्राह्मण समाज की ओर से महात्मा मंदिर पर आयोजित इस बिजनेस समिट कम जॉब फेयर मेले में वे बोल रहे थे।गोकुल के ओबीसी चरवाहे को भगवाव बनाने वाले ब्राह्मण संदीपनी ऋषि थे। त्रिवेदी ने कहा कि भगवान व्यास मत्स्य कन्या के पुत्र थे, मगर उन्होंने ब्राह्मणों ने भगवान बनाया।

2017 में बीजेपी के टिकट पर वड़ोदरा की राओपुरा सीट से चुनाव जीतने वाले विधानसभा स्पीकर ने यह बातें मुख्यमंत्री विजय रुपानी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल की मौजूदगी में कही।यह इवें राज्य की ओर से संचालित गुजरात इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन की ओर से प्रायोजित था।

त्रिवेदी ने कहा कि वह ब्राह्मण होने पर गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों ने हमेशा राजा और देवता बनाए मगर कभी सत्ता की भूख अपने अंदर पैदा नहीं की। उन्होंने कहा कि चाणक्य खुद राजा बन सकते थे, मगर उन्होंने चंद्रगुप्ता मौर्य को राजा बनाया। ब्राह्मण समूचे समाज के लिए सोचते हैं। त्रिवेदी ने ब्राह्मणों को दूध के ऊपर बैठा क्रीम करार दिया।जो उबालने पर मिलता है। त्रिवेदी ने कहा कि हर पढ़ा-लिखा व्यक्ति ब्राह्मण है। आंबेडकर भी ब्राह्मण हैं। उनके शिक्षक ने यह ब्राह्मण उपनाम दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ब्राह्मण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *