Happy Holi 2018: भारत की इन 5 जगहों की होली है दुनियाभर में प्रसिद्ध, जानिए इन जगहों के बारे में…

Happy Holi 2018: इस साल होली का त्योहार 1 मार्च और 2 मार्च को मनाया जाएगा। 1 मार्च को होलिका दहन होगा तथा 2 मार्च को धूलंड़ी होगी। होली का त्योहार भारत के साथ कई देशों में बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। कुछ लोग होली के पर्व को मनाने के लिए देश के कई हिस्सों में चले जाते हैं। आज हम आपको बताएंगे देश के वे हिस्से जहां होली बहुत धूम-धाम से मनाई जाती है। इन जगहों पर होली बहुत खास अंदाज में मनाई जाती है। अगर आप भी होली बाहर मनाना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं बेस्ट डेस्टीनेशन जहां आपको होली को बेहतर तरीके से मना सकते हैं।

1. बरसाना – मथुरा के बरसाना की लट्ठमार होली दुनियाभर में फेमस है। यहां होली खेलने के लिए लोग देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी आते हैं। यहां तीन दिन तक होली बड़ी धूम-धाम के साथ मनाई जाती है।

2. आनंदपुर साहिब – पंजाब जिले के आनंदपुर साहिब की होली भी देशभर में बहुत फेमस है। यहां होली अलग अंदाज में मनाई जाती है। यहां सिख होली के रंग की जगह करतब और कलाबाजी दिखाते हैं। जिसे होला मोहल्ला भी कहा जाता है।

3. उदयपुर – अगर आप शाही अंदाज में होली सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो आप उदयपुर जा सकते हैं। यहां राजस्थानी गीत-संगीत के साथ धूम-धाम से होली मनाई जाती है। यहां होली मनाने विदेशी पर्यटक भी आते हैं।

4. मथुरा-वृंदावन – भगवान कृष्ण की जन्मभूमि में होली बहुत रंगीले अंदाज में मनाई जाती है। यहां की होली दुनियाभर में मशहूर है। होली का उत्सव यहा एक हफ्ते तक चलता है। जहां लोग होली के साथ खाने पीने का लुफ्त उठा सकते हैं।

5. शांतिनिकेतन – अगर आपको गुलाल से होली खेलना पसंद है तो आप पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थिति शांतिनिकेतन विद्यालय जा सकते हैं। यहां की होली आपको बहुत पसंद आ सकती है। यहां सांस्कृतिक व पारंपरिक अंदाज में गुलाल से होली खेली जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *