Happy Ram Navami 2018 Wishes Images: इन भक्ति भरे Quotes, Messages और Images से दे अपने करीबियों को रामनवमी की शुभकामनाएं

Happy Ram Navami 2018 Wishes Images, Quotes, Messages, Wallpaper: रामनवमी का त्योहार हर वर्ष चैत्र महीने के 9वें दिन मनाया जाता है। यह त्योहार हिन्दुओं के बड़े धार्मिक त्योहारों में से एक है। कहा जाता है कि इस दिन अयोध्या में भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। श्री राम के जन्म के बाद अयोध्या में जश्न मनाया गया। इसकी खास वजह थी राजा दशरथ के कई सालों बाद कोई संतान हुई थी। रामायण के मुताबिक राजा दशरथ की तीन बीवीयां थी। कौशल्या, सुमित्रा और कैकयी। तब से लेकर आजकत इस त्योहार को मनाया जाता है।

इस दिन, घरों की सफाई करके एक वेदी पर लगाई जाती है और इस पर राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की मूर्ति की स्थापना करके पूजा की जाती है। इस त्योहार को लोग अलग- अलग तरीकों से मनाते हैं। कुछ लोग व्रत रखते हैं तो वहीं कुछ लोग भगवान राम के नाम का जाप करते हैं।

देशभर में इस त्योहार को बहुत महत्व है। रामनवमी के इस पावन पर्व पर हम लाएं हैं आपके लिए खास तौर से ऐसे संदेश जिन्हें भेजकर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।

श्री रामचन्द्र कृपालु भज
मन हरण भवभय दारुणम्।
नवकंज लोचन, कंज मुख,
कर कंज, पद कंजारुणम्।
राम नवमी की हार्दिक बधाई!

राम नवमी के दिन राम ने अवतार लिया था
बुराइयों से लड़ने के लिए।
इस दिन को सार्थक बनाएँ।
अपने अंदर के रावण को मिटायें।
राम नवमी की हार्दिक बधाई!

राम जी की ज्योति से नूर मिलता है।
सबके दिलों को सुरूर मिलता है।
जो भी जाता है राम जी के द्वार,
कुछ ने कुछ जरूर मिलता है।
राम नवमी की हार्दिक बधाई!

निकली है सज धज के राम जी की सवारी।
लीला है सदा राम जी की न्यारी न्यारी।
राम नाम है सदा सुखदायी सदा हितकारी।
राम नवमी की आप सभी को हार्दिक बधाई!

आज प्रभु राम ने लिया अवतार,
जैसे संत सौम्‍य है रामजी,
वैसे ही आपका जीवन भी मंगलमय हो।
राम नवमी मुबारक हो!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *