वीडियो: पार्क में घूम रहे लड़का-लड़की को तंग कर रहे थे पुलिसवाले, वकील ने यूं सिखाया सबक

हरियाणा और उत्‍तर प्रदेश पुलिस ने मनचलों पर लगाम कसने के लिए पुलिस के विशेष दस्‍ते का गठन किया गया था। हालांकि अभी तक इस दस्‍ते के युवा जोड़ों को सताने की घटनाएं ही सामने आई हैं। हरियाणा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसवाले एक लड़का-लड़की को पार्क में तंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसवाला लड़के का नंबर नोट करता है, तभी रिकॉर्ड कर रहा व्‍यक्ति हस्‍तक्षेप कर पुलिस से इस कार्रवाई की वजह पूछता है। उस शख्‍स ने खुद को दिल्‍ली हाई कोर्ट का वकील बताया और पूछा कि किस कानून के आधार पर वह लड़के का नंबर नोट कर रहे हैं। इस पर उनके साथ मौजूद महिला पुलिसकर्मी ने कहा कि वे लड़की के मां-बाप से बात करना चाहते थे।

शख्‍स के सवालों का पुलिसकर्मी गोल-मोल जवाब देते दिख रहे हैं। एक पुलिसवाली ने कहा कि वे उनके बच्‍चों जैसे हैं और उन्‍हें परेशान नहीं किया जा रहा है। वीडियो में ही लड़का अपना उम्र 26 साल बताता है और लड़की की उम्र 21 वर्ष होने का दावा करता है। संविधान के अनुसार, बालिगों को अपने हिसाब से जीवन जीने का अधिकार है और यही बात वकील वीडियो में पुलिसवालों को समझाता नजर आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *