बुर्का पहनकर IGI एयरपोर्ट से मुंबई जा रही थी हिंदू लड़की, जवानों ने रोका तो हुआ ये

दिल्ली एयरपोर्ट पर एक हिंदू महिला के बुर्का पहनकर ट्रेवल करने पर हड़कम्प मच गया। मामला बीते सोमवार (25 सितंबर, 2017) का है। हिंदुस्तान टाईम्स की एक खबर के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर एक महिला को सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) के जवानों ने रोक लिया। सिक्योरिटी स्टाफ को उस पर तब शक हुआ, जब बुर्का पहनी हुई महिला के टिकट पर एक हिंदू नाम होने का पता लगा। खबर के मुताबिक, पूछे जाने पर महिला ने बताया कि वह 43 साल के एक मुस्लिम शख्स के साथ ट्रेवल कर रही थी जो मध्य प्रदेश का रहने वाला है। एक ऑफिसर ने बताया- “उसने हमें बताया कि आदमी उसका मंगेतर है और वो उसके साथ दिल्ली घूमने के लिए आई थी। लेकिन बुर्का पहनने को लेकर वह कोई ठोस वजह नहीं बता पा रही थी।” ऑफिसर ने यह भी बताया कि पूरी जांच करने के बाद उन्हें ट्रेवल करने की इजाजत दे दी गई।

सुरक्षा के मद्देनजर सीआईएसएफ ने इंटेलिजेंस ब्यूरो को भी मामले की जानकारी दी। ममला 25 सितंबर सुबह 7:15 मिनट का है। इसके अलावा एक सीआईएसएफ अधिकारी ने यह भी बताया- “बुर्का पहनी महिला की मूवमेंट को लेकर हमारें इंटेलिजेंस स्टाफ को शक हुआ। जांच में यह पता लगा कि 26 साल की एक हिंदू महिला जेट एयरवेज की फ्लाइट 9W 358 से मुंबई के लिए ट्रेवल कर रही थी। फ्लाइट के टेकऑफ करने का समय सुबह 10:30 बजे का था।” बता दें इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। इसी तरह की घटना की खबर बीते अगस्त महीने में भी सामने आई थी। खबर के मुताबिक, एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ भागने की कोशिश कर रही थी लेकिन पीछा करती हुई उसकी मां उसे रोक लिया था। इससे मचे हंगामे के कारण एयरपोर्ट सिक्योरिटी हाई अलर्ट पर करनी पड़ी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *