हिंदू महिला ने अपने पति पर जबरन इस्लाम धर्म कबूलने के लिए मजबूर करने का लगाया आरोप

हरियाणा के पंचकूला में लव जिहाद का मामला सामने आया है। टाइम्स नाउ कि रिपोर्ट के अनुसार, यहां रहने वाली एक हिंदू महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति उसे इस्लाम धर्म कबूलने के लिए मजबूर कर रहा था। इतना ही नहीं, जब महिला ने आरोपी की बात नहीं मानी तो उसने महिला की निजी तस्वीरें अपने दोस्तों को बांट दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर आईटी एक्ट और धोखेबाजी से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने एक मुस्लिम से शादी की थी। शादी के बाद से ही उसका पति उस पर इस्लाम कबूलने को लेकर दबाव डाल रहा था। वह महिला को धमकी देता था कि वह अगर उसकी बात नहीं मानेगी तो उसे तलाक दे देगा। आरोपी की धमकी के बाद भी महिला ने अपना धर्म छोड़कर इस्लाम नहीं आपनाया तो आरोपी ने उसकी निजी तस्वीरों को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर दिया, ताकि महिला की बदनामी हो।

बता दें कि हरियाणा में शायद यह लव जिहाद का पहला मामला है, जिसमें किसी महिला ने पति पर जबरन धर्म बदलने को मजबूर करने का आरोप लगाया है। देश के कई हिस्सों में लव जिहाद के मामले सामने आए हैं। हाल ही में ऐसा ही एक मामला बिहार में देखने को मिला था, जहां कानपुर की रहने वाली हिंदू लड़की ने अपने मुस्लिम पति पर आरोप लगाया था कि प्यार के जाल में फंसाकर वह उससे शादी कर अपने साथ बिहार ले आया था। यहां रहने के बाद लड़की को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा था और उसके बच्चे भी थे। शादी के कुछ दिन तक तो लड़के के ससुरालवालों और पति ने उसके साथ अच्छा व्यवहार किया, लेकिन बाद में वे उसे दुत्कारने लगे थे। इससे तंग आकर महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *