IAS अशोक खेमका ने हरियाणा के मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा, सरकारी जीप के दुरुपयोग का आरोप

हरियाणा के तेज तरार सीनियर आईएएस अधिकारी अशोक खेमका एक बार फिर खबरों में हैं। एक जीप के दुरुपयोग को लेकर खेमका और हरियाणा सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के बीच में ठन गई है। अशोक खेमका ने कृष्ण कुमार बेदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने बिना मंजूरी लिए गलत तरीके से अपने विभाग की जीप का साल भर दुरुपयोग किया।

खेमका जिस जीप की बात कर रहे हैं, वह अंबाला के जिला कल्याण विभाग की है। कृष्ण कुमार ने इस जीप का दुरुपयोग एक साल से भी ज्यादा समय तक किया। मजे कि बात यह कि जिस अधिकारी को सरकारी कामकाज के लिए यह जीप दी गई थी, वह पैदल ही दौरा करके अपने कामकाज निपटाते करते रहे।

जब अधिकारी ने मंत्री से कई बार जीप मांगी तो मंत्री जी ने उन्हें जीप वापस लौटाना ठीक नहीं समझा। लिहाजा मजबूर होकर अशोक खेमका को उनके खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ा। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी से यह जीप 29 सितंबर 2016 को मांगी थी लेकिन जिला अधिकारियों के कहने पर जीप नहीं लौटाई, जिसके बाद मामले को संबंधित विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी अशोक खेमका के समक्ष भेजा गया।

जीप ना लौटाने से नाराज खेमका ने मंत्री को न सिर्फ जीप लौटाने को कहा, बल्कि उन दो कारों का भी हवाला दिया, जो उनको अधिकृत रूप से सरकार की तरफ से दी गई हैं। खेमका ने कृष्ण कुमार बेदी को ईमानदारी का पाठ पढ़ाते हुए लिखा कि ‘बलवान को हमेशा कमजोर की रक्षा करनी चाहिए और चरित्र की शक्ति कानून का पालन करने में होती है, न कि उसे तोड़ने में’। इसके साथ ही खेमका ने मंत्री को यह भी याद दिलवाया कि उन्होंने पब्लिक सर्विस में भर्ती होने के वक्त एक कसम उठाई थी कि वह संविधान के प्रति वफादार रहेंगे और सभी उत्तरदायित्वों को निभाते हुए बिना किसी डर के अपनी सेवाएं देंगे।

दूसरी ओर, अशोक खेमका का खत मिलने के बाद मंत्री कृष्ण कुमार बेदी.अपना मुंह छिपा फिर रहे हैं। इसके साथ ही दावा किया कि उन्होंने गुरुवार को ही विभागीय वाहन लौटा दिया है।

हाल ही अशोक खेमका ने अनियमितताओं से जुड़े जितने भी मामले उठाए हैं, उन सभी पर सरकार कार्रवाई की है। अशोक खेमका प्रदीप कासनी के बाद हरियाणा के दूसरे बड़े आईएएस अधिकारी हैं, जिनका सबसे ज्यादा बार तबादला किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *