क्या सती प्रथा जीवित है? महिला ने पति की मौत के बाद खुद को सजाकर किया आग के हवाले, प्रशासन में खलबली

मध्य प्रदेश के सागर जिले में सतीप्रथा की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। घटना के बाद शासन-प्रशासन में खलबली मच गई। मामला सागर जिले के पिपरिया गांव का है। जहां महिला को पति की मौत के बाद इतना दुख हुआ कि उसने खुद को आग लगाकर जान दे दी। इस घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया। गांव के बलवीर सिंह राजपूत लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें दिल की बीमारी थी। शनिवार( तीन फरवरी) की रात हालत खराब होने पर परिवार वाले इलाज के लिए जिला मुख्यालय लेकर गए। जहां रास्ते में ही बलबीर की मौत हो गई। इससे रामवती को गहरा सदमा लगा। घर आने पर उन्होंने बिलासपुर के मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे बेटे को फोन कर बातचीत की।

इस बीच घर में किसी अन्य सदस्य की भी हालत खराब हो गई तो परिवार वाले अस्पताल लेकर गए। जब घर में कोई रहा तो रामवती सुहागन की तरह सजीं और बाथरूम में पहुंचकर कपड़ों का ढेर लगाया। फिर आग लगाकर खुद को आग के हवाले कर दिया। आग से जलने पर रामवती की मौत हो गई। पति के बाद पत्नी की भी मौत होने पर घर से एक साथ दो अर्थियां उठीं। पति-पत्नी का गांववालों ने एक साथ अंतिम संस्कार किया। पारिवारिक सदस्य बताते हैं कि बलवीर सिंह को जैसे मौत का आभास पहले ही हो गया हो, उन्होंने पत्नी से कहा-अब मैं चलता हूं, इस पर रामवती ने कहा कि मैं भी पीछे-पीछे आ रही हूं। फिर रामवती आग लगाकर सती हो गईं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *