IND vs SL: अब तक 24 बार आखिरी गेंद पर छक्‍का लगा चुके हैं महेंद्र सिंह धोनी, गजब है जीत का रिकॉर्ड

हेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के सबसे अच्छे मैच फिनिशर के तौर पर होती है। कई ऐसे बड़े मैच हैं जिनमें धोनी भारतीय टीम के लिए संकटमोचक की भूमिका अदा की है। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में भी धोनी ने मनीष पांडे के साथ मिलकर टीम इंडिया की पारी को पार लगाया। धोनी और मनीष ने सिर्फ 34 गेंदों पर 68 रन जोड़े जिसकी बदौलत भारतीय टीम 181 रन का टारगेट देने में कामयाब रही। एक तरफ जहां मनीष ने 18 गेंदों पर 32 रन बनाए तो वहीं धोनी ने 22 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली। धोनी ने अपनी पारी का अंत छक्के से किया। वैसे ये पहला मौका नहीं है जब धोनी ने छक्का लगाकर पारी या मैच का अंत किया हो।

धोनी आज तक 24 बार छक्के लगाकर मैच फिनिश कर चुके हैं। धोनी ने कुल 13 बार वनडे मैचों में आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। जिनमें से नौ बार लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया है। तो वहीं उन्होंने 8 बार टी-20 मैच में छक्के के साथ पारी का अंत किया। जिनमें से तीन बार लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। तो वहीं तीन बार टेस्ट क्रिकेट में पारी का अंत छक्के के साथ कर चुके हैं जिनमें एक बार लक्ष्य का पीछे करते हुए शामिल हैं। वहीं अगर इन 24 मैंचों में जीत-हार की बात करें तो जब भी धोनी का बल्ला आखिरी गेंद पर चला भारत को जीत ही नसीब हुई। धोनी ने जिन 24 मैचों की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया है उनमें से भारत को 22 में जीत नसीब हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *