Ind vs SL 1st Test Day 4: शिखर धवन-केएल राहुल ने करवाई मैच में वापसी, भारत- 171/1

श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार का अंत भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 171 रनों के साथ किया। भारत ने इसी के साथ श्रीलंका पर 49 रनों की बढ़त ले ली है। स्टम्प्स तक लोकेश राहुल 73 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि चेतेश्वर पुजारा दो रनों के साथ विकेट पर हैं।

भारत ने शिखर धवन (95) के रूप में अपना दिन का एकमात्र विकेट खोया। धवन पांच रनों से शतक के चूक गए। उन्होंने 116 गेंदें खेलीं और 11 चौकें के साथ दो छक्के भी लगाए। उन्हें दासुन शनाका ने विकेट के पीछे निरोशन डिकवेला के हाथों कैच कराया। इससे पहले, श्रीलंका ने भारत को पहली पारी में 171 रनों पर समेट दिया था और अपनी पहली पारी में 294 रनों का स्कोर बनाते हुए 122 रनों की बढ़त ले ली थी। मेहमान टीम को बढ़त दिलाने में रंगना हेराथ (67), लाहिरू थिरिमाने (51) और एंजेलो मैथ्यूज (52) की अर्धशतकीय पारियों का हाथ रहा।

चौथे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। टीम इंडिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए हैं। भारत इस वक्त 49 रन की लीड बना चुका है। ऐसा लग रहा है मानो मैच ड्रॉ की ओर जाता दिख रहा है।

-भारत दूसरी पारी में जबरदस्त बैटिंग कर रहा है। टीम ने 158 रन बगैर किसी विकेट खोकर बना लिए हैं। शिखर धवन तेजी से रन बटोरते हुए 87 के स्कोर तक पहुंच चुके हैं। वहीं दूसरी ओर केएल राहुल 69 बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

-केएल राहुल और शिखर धवन के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। वहीं धवन ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। हेरथ के पहले ही ओवर में धवन ने ऑन द ग्राउंड चौका लगाया। भारत ने बगैर किसी नुकसान के 116 रन बना लिए हैं।

केएल राहुल अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। भारत की स्थिति इस वक्त मजबूत दिख रही है। पहली इनिंग से सबक लेते हुए भारतीय बल्लेबाज इस पारी में संभलकर खेलते दिख रहे हैं। भारत-98/0

-टी ब्रेक तक भारत का स्कोर 70 रन बिना किसी नुकसान के। भारत अब भी 52 रन पीछे है। राहुल 36 और धवन 33 रन पर नाबाद हैं। जल्द ही तीसरा सेशन शुरू होगा…

-16 ओवर के बाद भारत ने बनाए 65 रन, के एल राहुल (35) और धवन (29) रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत अब भी श्रीलंका से 56 रन पीछे है। भारतीय बल्लेबाज इस लीड को जल्द से जल्द खत्म करना चाहेंगे।

-भारत की दूसरी पारी में अब तक 11 ओवर के खेल हो चुका है। भारत के सलामी बल्लेबाज के एल राहुल(22) और शिखर धवन(21)  पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ही जल्द से जल्द भारतीय टीम को मिली लीड को खत्म करना चाहेंगे।

-मैच के बीच में ही गेंदबाज लकमल मैदान से बाहर चले गए हैं। गामगे अपना ओवर डाल रहे है। भारतीय बल्लेबाज के एल राहुल और शिखर धवन दोनों ही काफी संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर – 33/0

-के  एल राहुल ने भारतीय पारी की शुरुआत दो चौके जड़कर की। पहली पारी में राहुल मैच की पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे, ऐसे में अब वह काफी संभलकर खेल रहे हैं। 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 17/0

 श्रीलंकाई टीम  294 रन पर ऑल आउट हो गई है।  भारत की ओर से पहली पारी में बनाए गए 172 के स्कोर के तहत श्रीलंका ने 122 रनों की बढ़त ले ली है । 

-शमी के ओवर में हैराथ ने दो चौके जड़े। जिसके अगले ओवर में भुवनेश्वर की गेंद पर वह 67 बनाकर आउट हो गए। श्रीलंका की लीड 122 रन

-लंच के बाद आर अश्विन ने गेंदबाजी की शुरुआत की और रंगना हैराथ ने टेस्ट करियर का अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया। 78 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर – 273/8

-भारतीय टीम लंच से पहले तक आज के दिन में चार विकेट लेने में कामयाब रही। भारत में आर अश्विन और रवींद्र जडेजा के तौर पर दो अच्छे स्पिनर मौजूद है लेकिन फिर भी कप्तान कोहली को भरोसा आज तेज गेंदबाजों पर ही टिका हुआ था। रंगना हेराथ 43 रन और सुरंगा लकमल 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

-हैराथ और परेरा के बीच 37 रन की पार्टनरशिप को मोहम्मद शमी ने तोड़ दिया है।  दिलरुनाम  शमी की गेंद पर कैच आउट होकर पवेलियन लौटे। यह विकेट लेना भारत के लिए बेहद जरूरी थी। इन दोनों की पार्टनरशिप बहुत घातक साबित हो सकती थी। 

-मोहम्मद शमी आज के दिन दो विकेट ले चुके हैं। लेकिन हैराथ के सामने वो भी चौका खा रहे हैं। हैराथ इस समय 30 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऐसे में जितनी देर वो मैदान पर मौजूद रहेंगे भारत की परेशानी बनी रहेगी।

– कप्तान कोहली ने गेंदबाजी कर सभी को हैरान कर दिया। उनकी एक फुलटॉस गेंद को रंगना हैराथ ने चौका जड़कर कोहली का स्वागत किया। 63 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर – 224/7

-चौथे दिन 59 ओवर के बाद श्रीलंका का स्‍कोर सात विकेट पर 210 रन है. निरोशन डिकेवला (35 रन), दासुन शनाका (0) और दिनेश चंदीमल (28) ये आज के दिन आउट होने वाले बल्‍लेबाज हैं। इस समय दिलरुवान परेरा (0) और रंगना हेराथ (7) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

 निरोशन डिकवेला के आउट होते ही लड़खड़ाए श्रीलंकाई बल्लेबाज।  दिनेश चांदीमल भी 28 रन बनाकर हुए शमी के शिकार। 54.3 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 201/7

-श्रीलंका को छठा झटका, दसून शंका बिना खाता खोले ही लौटे पवेलियन, इससे पहले निरोशन डिकवेला भी 35 रन बनाकर मौहम्मद शमी की गेंद पर कैच आउट हो गए थे। 53.4 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 201/6

निरोशन डिकवेला ने आज के दिन चौका लगाकर टीम को बढ़त दिला दी है। भारत के 172 रनों के जबाव में श्रीलंकन टीम 187 रनों पर बल्लेबाजी कर रही रही है। निरोशन डिकवेला तेजी से रन बनाते हुए 30 रनों पर पहुंच गए हैं। 

-श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में चौथे दिन रन बनाने की शुरुआत कर दी है।  इस समय क्रीज पर निरोशन डिकवेला 15 और दिनेश चांदीमल 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

– श्रीलंका टीम को 165 के स्‍कोर तक पहुंचाने में लाहिरु तिरिमाने (51) और एंजेलो मैथ्‍यूज (52) का योगदान बेहद अहम रहा है। हालांकि अब ये दोनों ही बल्लेबाज मैदान पर नहीं हैं लेकिन ब्लेबाजी कर रहे दिनेश चांदीमल इस स्कोर को काफी बड़ा बनाना चाहेंगे।

-इससे पहले कल सुबह लंच के ठीक पहले भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 172 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। यह भारत का श्रीलंका के खिलाफ अपनी सरजमीं पर दूसरा सबसे कम स्कोर था।

–निरोशन डिकवेला 14 और दिनेश चांदीमल 13 रन से आज के दिन की खेल की शुरुआत करेंगे। ऐसे में देखना बेहद दिलचस्प होगा कि भारतीय गेंदबाज श्रीलंकन टीम को कितने रनों पर रोकने में कामयाब होती है।

-खराब रोशनी के कारण शनिवार का खेल समय से पहले ही समाप्त कर दिया गया। ऐसे में आज श्रीलंकन बल्लेबाज ज्यादा से ज्यादा रन बना मैच में अपनी मजबूत पकड़ बनाने की कोशिश करेंगे।

-श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में तीसरे दिन तक 4 विकेट पर 165 रन बना लिए हैं अब वो भारत से पहली पारी के आधार पर महज 7 रन पीछे है। निरोशन डिकवेला 14 और दिनेश चांदीमल 13 रन से आज के दिन की खेल की शुरुआत करेंगे।

-ईडन गार्डंस स्टेडियम में श्रीलंका के साथ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय गेंदबाज आज श्रीलंकाई बल्लेबाजों को कम से कम रन पर ऑलआउट करना चाहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *