Ind vs SL 3rd ODI: भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से रौंद जीती सीरीज

भारत ने रविवार (17 दिसंबर) को वाई राजशेखर रेड्डी एसीए-वीसीए स्टेडियम में खेले गए निर्णायक मुकाबले में श्रीलंका को आठ विकेट से मात देकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 44.5 ओवरों में 215 रनों पर ही ढेर कर दिया था। इस आसान से लक्ष्य को भारत ने 32.1 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मेजबान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 85 गेंदों में 13 चौके और दो छक्कों की मदद नाबाद 100 रनों की पारी खेली। युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने 63 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की सहायता से 65 रन बनाए। दिनेश कार्तिक 26 रनों पर नाबाद लौटे। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की तरफ से उपुल थरंगा ने 95 रनों की पारी खेली जबकि सादिरा सामारालिक्रमा ने 42 रन बनाए। भारत की तरफ से युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट हासिल किए। जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने एक-एक विकेट लिया।

भारत ने 32.1 ओवर में ही मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में पहली सीरीज जीती। अब दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी।

-भारत को जीत के लिए महज 12 रन की जरूरत। गुणारत्ने के चौथे ओवर की पहली बॉल पर कोई रन नहीं। दूसरी गेंद पर सिंगल। तीसरी बॉल पर धवन ने चौका लगाया। अगली डिलीवरी वाइड। पांचवीं गेंद पर चौके साथ शिखर धवन का शतक पूरा। धवन ने इस साल का तीसरा शतक जड़ा। भारत- 214/2 (32)

-गुणाथिलिके को गेंद सौंपी गई है। दूसरी बॉल पर धवन ने छक्का जड़ा। चौथी गेंद पर चौका। इस ओवर से 11 रन बने। भारत के जीत के लिए 120 गेंदों में 23 रन की दरकार।

थिसारा परेरा के पांचवें ओवर की शुरुआत सिंगल के साथ। अगली बॉल पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर शिखर धवन ने शानदार चौका लगाया। भारत को जीत  के लिए 46 रन की दरकार।

-24.5 ओवर में थिसारा परेरा की गेंद पर कार्तिक के पैड से गेंद टकराई, जिसपर अंपायर ने आउट दिया। हालांकि भारत ने रिव्यू लिया और कार्तिक सेफ। भारत 25 ओवर के बाद 159 रन बना चुका है।

भारत को श्रेयस अय्यर के रूप में दूसरा झटका लगा। मैदान पर नए बल्लेबाज के रूप में दिनेश कार्तिक आ चुके हैं। अय्यर 63 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट। भारत ने 23 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए हैं।

-श्रीलंका की ओर से 22वां ओवर गुणरत्ने डाते हुए। पहली डिलीवरी वाइड। अगली डिलीवरी वाइड, जिसपर चार रन। अगली डिलीवरी फिर से वाइड। श्रीलंका की ओर से 14 अतिरिक्त रन आ चुके हैं।

शिखर धवन ने वनडे में अपना 24वां अर्धशतक छक्के के साथ पूरा किया। धवन ने अभी तक महज 46 गेंदों का सामना किया है, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का लगाया है।

-अय्यर और धवन के बीच 91 बॉल पर शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। भारत ने 18.4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 43, जबकि अय्यर 58 रन बनाकर खेल रहे हैं।

अकिला धनंजय अपना छठा ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। अगली बॉल पर सिंगल।  इस ओवर से महज 3 रन बने। भारत को जीत के लिए 107 रन की दरकार है।

-श्रेयस अय्यर ने पथिराना के तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। अगली बॉल पर सिंगल और इसी के साथ अर्धशतक पूरा। भारत जीत के नजदीक पहुंच चुका है। श्रीलंकाई गेंदबाज कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं।

14.2 ओवर में श्रेयस अय्यर ने अपर कट लगाया। अकीला धनंजय की पहुंच से गेंद जरा सी दूर रह गई। अय्यर अपने अर्धशतक से महज 8 रन दूर हैं। भारत धीरे-धीरे जीत के करीब पहुंचता हुआ।

-पिछले 4 ओवर में भारत 47 रन बना चुका है। 13वां ओवर नुवान प्रदीप को सौंपा गया है। पहली बॉल पर एक रन। अगली दो गेंदें डॉट। इस ओवर से कुल 2 रन बने। भारत को जीत के लिए 139 रन की दरकार।

-एंजेलो मैथ्यूज अपना पहला ओवर डालते हुए। इस ओवर से 2 चौके आए। श्रेयस अय्यर 25, जबकि शिखर धवन 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 149 रन की दरकार है।

धनंजय पारी का आठवां ओवर डालते हुए। पहली तीन गेंदों पर सिंगल। अगली बॉल डॉट। पांचवीं गेंद पर एक रन के लिए दौड़। श्रेयस अय्यर 4, जबकि शिखर धवन 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

-पहले 5 ओवर तक भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 17 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 10 गेंदों में 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को जीत के लिए 196 गेंदों में 200 रन की दरकार है।

3.4 ओवर में धनंजय की गेंद पर रोहित ने शानदार छक्का जड़ा मगर चौथी बॉल पर क्लीन बोल्ड। भारत को जल्द पहला झटका लग चुका है। मैदान परश्रेयस अय्यर के रूप में तीसरा बल्लेबाज आ चुका है।

-धनंजय पारी का दूसरा ओवर डालते हुए। पहली तीन गेंदों पर सिंगल। इस ओवर से महज 3 रन बने। भारत ने दो ओवर में बगैर किसी नुकसान के महज 3 रन बनाए हैं।

-श्रीलंका की टीम मैदान पर आ चुकी है। वहीं भारत की ओर से रोहित शर्मा और शिखर धवन सलामी जोड़ी के रूप में मैदान पर आ चुके हैं। सुरंगा लकमल के हाथों में पहला ओवर, जिससे कोई रन आया। भारत- 0/0 (1)

44.5 ओवर में श्रीलंका महज 215 रन पर सिमट गई। भुवनेश्वर कुमार ने गुणरत्ने को आउट किया। भारत के लिए टारगेट कोई कठिन नहीं है। सलामी जोड़ी को टिक कर बल्लेबाजी करने की जरूरत है।

-चहल 44वें ओवर में गेंदबाजी करते हुए। ये ओवर मेडेन रहा। श्रीलंका ने 9 विकेट खोकर 215 रन बना लिए हैं। पिछले 5 ओवर में 7 रन बना श्रीलंका ने 2 विकेट झटके हैं। गुणरत्ने 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

हार्दिक पांड्या के आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर सुरंगा लकमल (1) आउट। भारत को नौवीं सफलता हाथ लगी। नुवान प्रदीप आखिरी बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर आ चुके हैं।

-कुलदीप यादव पारी का 40वां ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। अगली दो बॉल पर सिंगल। पांचवीं गेंद पर धनंजय बोल्ड। कुलदीप यादव को तीसरी सफलता। श्रीलंका- 210/8 (39.5)

-अपने सातवें ओवर में चहल की गेंद पर थिसारा परेरा पगबाधा आउट। श्रीलंका को छठा झटका लग चुका है। आठवें नंबर पर सचिथ क्रीज पर आ चुके हैं। गुणारत्ने 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। श्रीलंका- 202/6 (36)

33.5 ओवर में चहल की गेंद पर मैथ्यूज क्लीन बोल्ड। मैदान पर नए बल्लेबाज के रूप में थिसारा परेरा आ चुके हैं। श्रीलंका का तेज रफ्तार स्कोर थम चुका है। अब टीम 5.56 के करंट रन रेट से बल्लेबाजी कर रही है।

-हार्दिक पांड्या के स्थान पर जसप्रीत बुमराह को गेंद सौंपी गई है। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। श्रीलंका ने 33 ओवर में 187 रन बना लिए हैं। भारतीय गेंदबाज पांचवें विकेट की तलाश में हैं।

-छठे नंबर पर गुणरत्ने बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। पारी का 31वां ओवर जारी है। हार्दिक पांड्या की पहली चार गेंदों पर कोई रन नहीं। इस ओवर से महज 1 रन । श्रीलंका 4 विकेट खोकर 176 रन बना चुका है।

उपुल थरंगा 27.1 ओवर में कुलदीप यादव की गेंद पर स्टंप आउट। भारत को तीसरी सफलता मिली। नए बल्लेबाज के रूप में निरोशन डिकवेला मैदान पर आए। इस बल्लेबाज ने 2 चौके लगाए और कैच आउट। 

-पारी का 27वां ओवर चहल के हाथों में है। थरंगा 79 गेंदों में 88 रन बना चुके हैं। तीसरी गेंद पर थरंगा ने शानदार छक्का लगाया। श्रीलंका के लिए इस ओवर से 9 रन आए। श्रीलंका ने 27 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 160 रन बना लिए हैं।

-युजवेंद्र चहल की गेंद पर  सदीरा समाराविक्रम 42 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अब एंजेलो मैथ्यूज नए बल्लेबाज के रूप में मैदान पर आए हैं। वहीं दूसरी ओर थरंगा 79 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 24 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 138/2

-भारतीय टीम का कोई भी गेंदबाज इस साझेदारी को तोड़ने में कामयाब नहीं हो पा रहा है। थरंगा और सदीरा दोनों ही अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। 22 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर -136/1 

-युजवेंद्र चहल की गेंद पर थरंगा ने शानदार छक्का लगाया। थरंगा और सदीरा समाराविक्रम के बीच 100 रनों की साझेदारी भी पूरी कर ली है। 19 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर-117/1

-17 ओवर के बाद एक विकेट पर श्रीलंका के 100 रन पूरे। थरंगा और सदीरा समाराविक्रम एक साझेदारी की ओर बढ़ते हुए। श्रीलंका की टीम यहां से 300 से ज्यादा रन बनाना चाहेगी। 

-कुलदीप यादव की गेंद पर सदीरा समाराविक्रम एलबीडब्लू आउट हो गए थे, लेकिन रोहित शर्मा ने रिव्यू लेना जरूरी नहीं समझा। 16 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर – 97/1

-उपल थरंगा ने अपने करियर का 36 वां अर्धशतक पूरा किया। थरंगा काफी खुलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 13 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 81/1

 थंरगा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। थरंगा ने महज 36 गेंदों में अपना पचास रन पूरा किया है। 12 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर – 73/1

-हार्दिक पांड्या के ओवर में उपल थरंगा ने 5 गेंदों पर लगातार पांच चौके जड़ दिए हैं। इसके साथ ही थरंगा भी अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। 9 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर-65/1

-अब सातवां ओवर लेकर हार्दिक पांड्या आए हैं। उपल थरंगा ने उनकी दूसरी गेंद पर ही चौका लगाकर उनका स्वागत किया। 7 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर – 45/1

-भुवनेश्वर कुमार के पांचवें ओवर में थंरगा ने एक शानदार चौका जड़ दिया है। इस ओवर में अब तक छह रन आ चुके है। इसके साथ ही थरंगा ने एक और चौका लगा दिया है। 5 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर – 30/1

-जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम को पहली सफलता दिला दी है। दानुष्का गुणाथिलका एक अच्छी शुरुआत करने के बाद 13 रन पर कैच आउट हो गए। 4 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर – 19/1

-जसप्रीत बुमराह नए ओवर लेकर आए है। बुमराह के चौथे गेंद पर दानुष्का ने शॉट हवा में खेलकर दो रन बटोरे। पांचवी गेंद पर भी दो रन, 2 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर – 9/0

-भुवनेश्वर कुमार पारी का पहला ओवर डाल रहे हैं। उपुल थंरगा और दानुष्का गुणाथिलका एक अच्छी शुरुआत देने की कोशिश होगी। गुणाथिलका ने तीसरी गेंद पर चौका जड़कर टीम का और अपना खाता खोला। एक ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर – 5/0

-श्रीलंकाई टीम ने भी इस अहम मुकाबले एक बदलाव किया है। सदीरा समाराविक्रम को टीम थिरमाने की जगह दी गई है। श्रीलंकाई बल्लेबाज जल्द ही मैदान पर बल्लेबाजी करने आने वाले हैं।

-भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में बस एक बदलाव किया है। पिछले मैच में अपना डेब्यू करने वाले वॉशिंग्टन सुंदर को इस मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है। उनकी जगह टीम में कुलदीप यादव को शामिल किया गया है।

-भारत ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। भारतीय टीम में एक बदलाव। 

-हमारी टीम काफी मजबूत है और हमें अपनी योग्यता पर भरोसा है। हम इस मैच में उसी तरह खेलेंगे जिस तरह से बाकी के मैचों में खेलते हैं।

-धवन से जब पूछा गया कि क्या भारत इस निर्णायक मुकाबले में दबाव में खेलेगा तो उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए फाइनल की तरह है, लेकिन हम इसके आदी हो चुके हैं।

-श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मुकाबले से पहले भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन जीत को लेकर आश्वस्त दिखे। भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला जाएगा जो सीरीज के विजेता का फैसला करेगा। 

-वहीं अपने करियर का दूसरा मैज खेलने वाले युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने भी 88 रनों की पारी खेल अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे को पहले मैच में ही बल्लेबाजी का मौका मिला था। यह दोनों भी अपने बल्ले की जंग को दूर करना चाहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *