Ind vs SL 3rd T20: तो क्या तीसरे टी20 में श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी…

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अब से कुछ देर बाद ही भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मैच होने वाला है। ऐसे में सीरीज जीत चुकी भारतीय टीम में आज कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 2-0 से आगे भारत की नजरें आखिरी मैच जीतकर श्रीलंका को क्लीन स्वीप करने की होगी। लेकिन खबरों के मुताबिक टीम में आज कुछ युवा खिलाड़ियों को प्लेइंगल इलेवन में खेलने का मौका मिल सकता है। रोहित बैंच पर बैठे बासिल थंपी, दीपक हुड्डा, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर को जरूर इस मैच में मैदान पर चाहेंगे। खबरों की मानें तो महेंद्र सिंह धोनी को भी आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह दीपक हुड्डा टी20 मैच में आज अपना डेब्यू कर सकते हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आज भारतीय टीम किसा मानसिकता के साथ मैदान पर उतरती है। भारतीय टीम की बल्लेबाजी दोनों मैचों में शानदार रही है।

केएल राहुल ने दोनों मैचों में अर्धशतक जड़े हैं जबकि रोहित ने पिछले मैच में तूफानी शतकीय पारी खेली थी। बल्लेबाजी का भार इन्हीं दोनों के कंधों पर होगा। वहीं श्रीलंका के सामने चुनौतियां ही चुनौतियां हैं। तीसरे मैच से पहले उसे झटका लगा है। टीम के अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। दूसरे मैच में वह बल्लेबाजी करने नहीं उतरे थे।

बल्लेबाजी में श्रीलंका की पूरी उम्मीदें उपुल थरंगा, निरोशन डिकवेला और कुशल परेरा पर होंगी। गेंदबाजी श्रीलंका की सबसे कमजोर कड़ी रही है जो अभी तक बिल्कुल भी प्रभाव नहीं छोड़ पाई है। कप्तान होने के साथ-साथ थिसारा परेरा पर गेंदबाजी आक्रमण को भी सुधारने की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *