Independence Day 2018 Songs: इन गानों को सुन सेलिब्रेट करें स्वतंत्रता दिवस

India Independence Day 2018 Song, Hindi Patriotic Songs, Bhojpuri Song Gana, Geet Video, भारत का स्वतंत्रता दिवस: 15 अगस्त, 1947 का दिन भारत के लिए एक महत्वपूर्ण दिन था। इस दिन 1947 को भारत ने ब्रिटिश राज्य से आजादी हासिल हुई थी। इस साल 15 अगस्त, 2018 (बुधवार) को भारत में 72वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन देश का हर व्यक्ति देशभक्ति की भावना में सराबोर रहता है। यह भावना भरने और जगाने में बॉलीवुड ने भी बड़ी भूमिका अदा की है। शुरू से अब तक बॉलीवुड में देशभक्ति की भावना पर आधारित फ‍िल्‍में बनती रहीं हैं और गाने ल‍िखे जा रहे हैं। इनमें कुछ गाने नए हैं तो कुछ गाने ऐसे हैं जो लंबे समय से लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। देशभक्ति पर आधारित कुछ गाने इस प्रकार हैं-

ए वतन आबाद रहे तू: यह गाना बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट स्टारर फिल्म राजी का है। इस गाने के बोल गुलजार साहब ने लिखे हैं। अरिजीत सिंह ने इसे शिद्दत से गाया है। बैकग्राउंड में शंकर महादेवन की आवाज का भी इस्तेमाल है। बीच-बीच में आलिया की आवाज़ में संवाद भी सुनाई पड़ता है। म्यूजिक शंकर एहसान लॉय का है।

जागा हिंदुस्तान: यह गाना बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार स्टारर फिल्म गोल्ड का है। इस गाने का म्यूजिक सचिन और जिगर ने दिया है। दिव्या कुमार, सचिन और जिगर ने इस गाने को गाया है। लिरिक्स जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

ऐसा देश है मेरा– यह गाना फिल्म वीर जारा का है, इसमें शाहरुख खान और प्रीति जिंटा हैं। कितना सोणा देश हैं मेरा। गाने को पंजाब में फिल्माया गया है।

रंग दे बसंती- रंग दे बसंती फिल्म के इस गाने में आमिर खान ने अलग अंदाज में देशभक्ति की भावना पर्दे पर प्रदर्शित की है। इस फ‍िल्‍म में भी उन्‍होंने बॉलीवुड में देशभक्ति द‍िखाने की स्‍थापित परंपरा से अलग हट कर काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *