सौ फीसदी भारतीय, लेकिन विदेशी बताकर शर्मिंदा की जाती है यह लड़की, करवाना चाहती है DNA टेस्ट

24 साल की पूजा को अक्सर अपने ही देश विदेशी होने का तंज सुनना पड़ता है। सौ फीसदी भारतीय पूजा अपने गोरे रंग, लाल बाल, नीली आंखों और चेहरे पर छोटे छोटे लाल रंग के अंग्रेजों जैसे चकत्तों के चलते देखने में बिल्कुल विदेशी लगती हैं। उनके इसी लुक के चलते कई बार उन्हें शर्मिंदा किया जाता है। पूजा अब अपना डीएनए टेस्ट कराना चाहती हैं ताकि वो जान सकें कि उनके पूर्वज कौन थे और कहां के थे। आगे के स्लाइड्स में देखिए पूजा की कुछ और खूबसूरत तस्वीरें… ( सभी पिक्चर्स- फेसबुक)

 

पूजा मुंबई में रहती हैं और एमबीए कर रही हैं। एक बार उन्हें कॉलेज ने स्लीवलेस ना पहनकर आने का फरमान सुना दिया था। कॉलेज का कहना था कि बहुत ज्यादा गोरी होने के कारण वो सबका ध्यान खींचती हैं।

 

कई बार लोग पूजा को विदेश समझ कर उनके साथ पिक्चर क्लिक करवाने का अनुरोध करते हैं। बाद में पूजा को हिन्दी बोलते देख लोग चौंक भी जाते हैं।

 

पूजा जब पैदा हुई तो उनके गोरे रंग को देखते हुए हॉस्पिटल ने उन्हें स्किन की किसी समस्या होने की बात कही थी।

 

पूजा अकेली हैं क्योंकि उनके जन्म के बाद उनके मां बाप ने आगे कोई बच्चा ना करने का मन बना लिया। उनका मानना था कि पूजा को कोई बिमारी है जिसमें काफी खर्चा होगा। पूजा के घर में अन्य सभी लोगों का रंग रूप बेहद सामान्य हैं। कोई भी उनके जैसे अंग्रेजों की तरह नहीं दिखता।

 

कई बार कैब डाईवर उन्हें अंग्रेज समझकर उनसे अंग्रेजी में बात करते हैं लेकिन जब बदले में पूजा हिन्दी में बात करती हैं तो वो चौंक जाते हैं।

 

दूसरे से अलग अपने अंग्रेजों जैसे लुक के चलते पूजा को स्कूल में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *