Video: जानिए इस एक भारतीय दोमुंहे सांप की विदेशी तस्कर बाज़ार में क्यूँ हैं कीमत 25 करोड़ रुपये

पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ पुलिस अधिकारी एक सांप के साथ दिख रहे हैं। दरअसल यह पुरानी वीडियो यूपी के बहराइच की है। इस वीडियो में दिख रहे पुलिस अधिकारी का नाम कमलेश दीक्षित है। फिलहाल कमलेश दीक्षित का ट्रांसफर लखनऊ में हो गया है। एबीपी लाइव न्यूज की एक टीम ने वीडियो की पड़ताल शुरू की तो कमलेश दीक्षित ने इस सांप के बारे में जो जानकारी दी वो वाकई हैरान करने वाली है।

पुलिस अधिकारी कमलेश दीक्षित ने बताया कि यह वीडियो उस दौरान का है जब उन्होंने बहराइच के एक गिरोह को पकड़ा था। यह गिरोह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्मगलिंग करता था। पुलिस की 14 सदस्यीय संयुक्त टीम के साथ देहात कोतवाली क्षेत्र के मंगलपुरवा मोड़ के पास घेराबंदी कर 4 लोगों को पकड़ा था और पकड़े गए लोगों की बाइक की डिकी से रेड सेंड बोआ दोमुंहा सांप बरामद किया गया था। पकड़े लोगों से पता चला था कि उन्हें यहां इस सांप के लिए 10 लाख रुपए मिलने वाले थे।

रिपोर्ट के मुताबित इस प्रजाति के सांप का इस्तेमाल अमूमन तांत्रिक क्रियाओं में किया जाता है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि इस सांप को खाने से शारीरिक शक्ति और यौन शक्ति बढ़ती है, एड्स जैसी खतरनाक बीमारी से छुटकारा मिलता। इसके अलावा कुछ लोग इसे गुडलक से जोड़कर देखते हैं, लेकिन सांपों के जानकारों ने इन सभी बातों को सिरे से खारिज करते हुए बेबुनियादी बताया है। हालांकि लोग इन बातों और अंधविश्वास की वजह से इस दोमुंहा सांप को खरीदने के लिए 3 करोड़ से लेकर 25 करोड़ तक खर्च कर देते हैं। रेड सेंड बोआ सांप की स्मगलिंग भारत से चीन और अरब के कई देशों में होती है।

 

वहीं दिल्ली के जानवरों के अस्पताल संजय गांधी की डायरेक्टर अंबिका शर्मा ने बताया कि इस सांप को शोज में पालतू जीव की तरह इस्तेमाल किया जाता है। विदेशों में लोग इस तरह के सांप को पालने का शौक रखते हैं। बता दें कि रेड सेंड बोआ सांप एक शांत स्वभाव का बिना जहर वाला सांप है, जिसका फायदा उठाकर लोग इसे बिना डरे आसानी से पकड़ लेते हैं। मीडियो रिपोर्ट्स की मानें को इस सांप की स्मगलिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *