फिर शर्मसार किया हरियाणा को: मंदिर के पास धर्मशाला में 13 वर्षीय नाबालिग से किया गैंगरेप

हरियाणा के यमुनागर में एक लड़की से दरिंदगी की घटना सामने आई है। घर से 50 कदम दूरी पर मंदिर की धर्मशाला में पहले 13 वर्षीय किशोरी से चार आरोपियों ने रेप किया, फिर सिर दीवार पर पटककर हत्या की कोशिश हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी में जुटी है। गंभीर हालत में लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। नाबालिग होने के कारण आरोपियों के खिलाफ पाक्सो एक्ट में भी केस दर्ज हुआ है।
गैंगरेप की यह घटना यमुनानगर के जठलाना कस्बे की है। शिकायत के मुताबिक किशोरी भाई-बहन के साथ घर में सो रही थी। मां-बाप किसी कार्य से घर से बाहर गए थे। इसका फायदा उठाते हुए बदमाश घर में घुसे और लड़की को जबरन लेकर धर्मस्थल के पास स्थित एक धर्मशाला लेकर पहुंचे। लड़की के मुताबिक दो आरोपियों ने गैंगरेप किया, जबकि उसके साथ दरिंदगी होता देखते रहे।
बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने हत्या की नीयत से लड़की का सिर दीवार पर पटक दिया, जिससे वह बेहोश गई। फिर आरोपी भाग गए। होश में आने पर लड़की किसी तरह घर पहुंची और परिवारवालों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। यह सुनकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चिकित्सकीय जांच कराने के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।

इस घटना में पुलिस महानिदेशक ने बीएस संधू ने 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि चारों आरोपियों की पहचान हो चुकी है। इनमें दो अल्पसंख्यक हैं।दैनिक जागरण में छपी रिपोर्ट के मुताबिक यमुनागर के एसपी राजेश कालिया ने बताया कि किशोरी के साथ धर्मशाल परिसर में घटना हुई, यह धर्मशाला किसी मंदिर का पार्ट नहीं है।घटना 19 अप्रैल की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *