IPL में धोनी नहीं बल्कि ये खिलाड़ी रहा है सबसे सफल कप्तान, नाम जान रह जाएंगे हैरान

आईपीएल में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को दो बार खिताब दिलाया है। इसके अलावा धोनी की कप्तानी में टीम चार बार फाइनल तक पहुंच कर जीत से चूक गई थी। अगले साल आईपीएल का 11वां सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में चेन्नई के फैंस एक बार फिर धोनी को बतौर कप्तान टीम की तरफ से खेलने की उम्मीद कर रहे होंगे। आईपीएल में जब भी सफल कप्तानों की बात की जाती है तो उसमें धोनी का नाम टॉप पर रहता है। लेकिन ऐसा नहीं है, महेंद्र सिंह धोनी के अलावा कोई ऐसा खिलाड़ी भी है जिसने अपनी कप्तानी में टीम को धोनी से ज्यादा बार जीत दिलाई है। जी हां, हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ की। पिछले 10 सालों में जीत प्रतिशत के लिहाज से स्मिथ सबसे सफल कप्तान रहे हैं। स्टीव स्मिथ कप्तानी करते हुए अब तक आईपीएल के 24 मैचों में हिस्सा लिया है, जिनमें उन्हें 16 मैचों में जीत मिली है।

इस लिहाज से उनका जीत प्रतिशत 66.67% है जो कि आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा है। पिछले साल स्मिथ पुणे की तरफ से कप्तानी कर रहे थे और अपनी कप्तानी में उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचा दिया था। हालांकि फाइनल में टीम को मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ गया। वहीं दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हैं। रोहित ने 75 में से 45 मैच में जीत हासिल की है।

जबकि मुंबई इंडियंस के ही पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में तीसरे नंबर हैं। महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो वह इस समय पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। धोनी भले ही इस लिस्ट में टॉप पर नहीं हो, लेकिन कप्तान के तौर पर मैच खेलने के मामले में वो हमेशा आगे ही रहेंगे। धोनी ने सबसे अधिक 143 मैचों में कप्तानी की है, जिनमें से उन्हें 83 में जीत और 59 में हार का सामना करना पड़ा। उनके जीत के प्रतिशत पर नजर डाले तो वह इस समय 58.04 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *