IPL 2018 में महेंद्र सिंह धोनी की फॉर्म से सौरव गांगुली को है ये उम्‍मीद

पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली को उम्मीद है कि महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल में अपने खेल की गति को आगे भी जारी रखेंगे। ये बात सौरभ गांगुली ने जल्दी ही इंग्लैंड में होने वाली टी20 सीरीज को ध्यान में रखते हुए कही। धोनी इस आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के तौर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। धोनी ने इस बार अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। उन्होंने अपनी पहचान मानी जाने वाली धमाकेदार पारी से दर्शकों का मन मोह लिया।

इससे पहले धोनी की कई आलोचकों के कमेंट का शिकार होना पड़ा था। आलोचक कहते नहीं थक रहे थे कि इंडियन टीम का ये खिलाड़ी अब टी20 खेलने के लायक शायद नहीं रह गया है, धोनी थक रहा है। ये आलोचनाएं तब और तेज हो गई थीं। जब राजकोट की सपाट पिच पर धोनी अपना वो कारनाम दोहराने में नाकाम रहे, जिसके लिए वह मशहूर हैं। धोनी 37 गेंदों में सिर्फ 49 रन नहीं बना सके थे। इस हार ने टीम के उनके बने रहने पर न सिर्फ सवाल खड़े किए बल्कि उन्हें आलोचनाओं का भी शिकार होना पड़ा।

उम्मीद है धोनी की वापसी की: इस साल आईपीएल की सबसे बड़ी सुर्खियां यही बनी कि धोनी ने अपना खोया हुआ आत्मविश्वास वापस पा लिया है। अब वह वापस उसी तरह बल्लेबाजी कर रहे हैं जैसी साल 2005—06 में किया करते थे। वह डेथ ओवर में विस्फोटक अंदाज में ​गेंद की पिटाई करते हैं। गेंदबाजों पर उनका हमला किसी भी टीम का आत्मविश्वास हिला सकता है। धोनी ने अपनी फ्रेंचाइजी टीम के लिए बेहतरीन मैच फिनिशर की भूमिका निभाई है, वहीं सधी हुई गति से रन भी बटोरे हैं। गांगुली इस बात से भी बेहद प्रभावित दिखते हैं कि उनका उत्तराधिकारी न सिर्फ बेहतरीन गेंदबाजी कर रहा है बल्कि उन्हें उम्मीद है कि वह देश के लिए कुछ बेहतरीन मैच अभी और खेलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *