“इस अंधेर नगरी में प्यार तो खोजती हूं, लेकिन सिर्फ सेक्स की निगाह से देखते हैं मर्द”

एडल्ट इंडस्ट्री किसी दलदल से कम नहीं होती। जो यहां एक बार फंस जाता है, वह मुश्किल से ही बाहर आ पाता है। लड़कियां हो फिर लड़के, दोनों के लिए यह आसान नहीं होता। खासकर तब, जब वेश्यावृत्ति ही जीविका का जरिया बन जाती है। एक पॉर्न स्टार या वेश्या के नाते उन्हें क्या झेलना पड़ता है, ये सब एक ट्रांसजेंडर पॉर्न स्टार ने अपनी आपबीती बीबीसी थ्री की नई डॉक्यूमेंट्री ‘टफ टू बी ट्रांस’ (Tough to Be Trans) में साझा की है। मिया माफिया (23) ब्रिटेन के लीड्स शहर में रहती हैं। वह ट्रांसजेंडर पॉर्नस्टार और वेश्या हैं। पैदा लड़के के रूप में हुईं। छह साल की हुईं, तो समझ गईं कि वह ट्रांसजेंडर हैं। तब से लड़की के तौर पर जी रहीं हैं। अब तक उन्होंने जेंडर रीअसाइंमेंट सर्जरी नहीं कराई है। यानी उनका जन्म लड़के के रूप में हुआ। उन्होंने अपना गुप्तांग (पेनिस) नहीं हटवाया है।

इसका कारण उनके करियर और घर के चूल्हे को ठंडा कर सकता है। मिया के लिए अब यही एक जरिया है, जिससे वह जीविका चला रही हैं। कहती हैं, “मेरा गुप्तांग ही धनोपार्जन का जरिया है। यह न हो, तो मैं कंगाल हो जाऊं। रुपये कमाने के चक्कर में कई बार उन्हें हफ्ते में सातों दिन काम करना पड़ता है। वाइग्रा (उत्तेजक पदार्थ) की मदद भी लेनी पड़ती है। अजनबियों संग हमबिस्तर होने पर एक रात में वह 750 ब्रिटिश पाउंड्स (65,311 रुपए) कमाती हैं। लाइव सेक्स शो में भी हिस्सा लेती हैं।

शारीरिक रूप से तमाम लोगों के करीब आने पर जिंदगी मुश्किल भी हो जाती है। यह शारीरिक और मानसिक तौर पर उन पर प्रभाव डालती है। वह इस सोच में भी पड़ जाती हैं कि उन्हें गुप्तांग हटवाना चाहिए या नहीं. चूंकि वही उनकी कमाई का जरिया है। अगर यह नहीं होगा, तो रुपए कहां से आएंगे। घर कहां से चलेगा? मां से भी इसी वजह से उनके खास संबंध नहीं रहे। जब वह 17 साल की थीं, तो मां उन्हें छोड़कर चली गईं। तकरीबन दोनों के बीच छह साल तक कोई संपर्क भी नहीं हुआ।

यह त्रासदी ही है, जो उन्हें न तो मां का प्यार मिला और न ही पार्टनर वाला। वैसे तो वे भी आम लोगों की तरह सच्चे इश्क में पड़ना चाहती हैं। मगर शिकायत भी रहती है कि मर्द उन्हें सिर्फ सेक्स की नजर से देखते हैं। ऐसा होने के पीछे उनका वेश्या होना बड़ा कारण माना जा सकता है। मिया के मुताबिक, रोजाना शारीरिक संबंध बनाना आसान बात नहीं है। लेकिन रुपए कमाने के लिए उन्हें मन मारकर ऐसा करना पड़ता है। आखिरी लेकिन एक अच्छी बात है कि एडल्ट इंडस्ट्री का हिस्सा होने पर उनकी बहन से उनकी अच्छी बनती है। लेकिन अभी भी मिया को मां के खफा हो खोने का गम सताता रहता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *