साथी सैनिक की बीवी के यौन शोषण का विरोध करने पर लांस नायक अनिल को मारी थी गोली

उत्तर प्रदेश के बरेली में दिन-दहाड़े एक आर्मी जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस शख्स का कसूर मात्र इतना था कि इसने अपने साथी जवान की पत्नी के साथ हो रहे यौन शोषण का विरोध किया था। लांस नायक अनिल कुमार को कैंट इलाके में एक बजे के करीब ध्रुव चौधरी नाम के शख्स ने गोली मार दी। दोनों ही सदर बाजार के कोरी मोहल्ला बाजार के रहने वाले थे। घटना के तुरंत बाद अनिल को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक ध्रुव के भाई राजेश ने एक महिला पर अश्लील टिप्पणी की थी। यह महिला एक आर्मी सूबेदार की पत्नी थी। अनिल इस महिला और उसके पति को अच्छी तरह से जानता था। कैंट पुलिस के स्टेशन इंचार्ज विजय पाल ने कहा कि हाल ही में सूबेदार का तबादला अरुणाचल प्रदेश हो गया था, जबकि उसका परिवार किराये के मकान में रहता था। एक सप्ताह पहले उसकी पत्नी कुछ सामान खरीदने बाजार आई थी तभी राजेश ने उस पर टिप्पणी की थी। महिला ने फोन के जरिये पूरे घटना की जानकारी अपने पति को दी थी।

पुलिस के मुताबिक सूबेदार ने इसकी जानकारी अनिल को दी। अनिल इसकी शिकायत करने राजेश के घर गया था लेकिन वह घर पर मौजूद नहीं था। बुधवार (22 मार्च) को अनिल फिर से राजेश के घर गया और उसे इस तरह की हरकत ना करने की चेतावनी दी। राजेश ने इसकी जानकारी अपने भाई ध्रुव को दी। अनिल अभी उसके घर से लौट ही रहा था कि उसकी मुलाकात ध्रुव से हो गई। ध्रुव ने उसे गालियां दी और उसपर फायर कर दिया। पुलिस के मुताबिक उसे दो गोली लगी। पुलिस का कहना है कि हत्या को अंजाम देने के बाद ध्रुव थाने पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। कोतवाली पुलिस के अफसरों ने उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया है। पुलिस ने ध्रुव के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और धारा 307 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मृतक अनिल उत्तराखंड के खटीमा का रहने वाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *