करीना कपूर की इन BIKINI फोटोज के लिए निशाने पर मैगजीन, यूजर्स ने लगाया फोटोशॉप फोटोशॉप के जरिए छेड़छाड़ करने आरोप

करीना कपूर खान एक बार फिर ग्लैमर की दुनिया में वापसी के लिए तैयार हैं। हाल ही में उन्होंने मशहूर फैशन मैगजीन वोग इंडिया के लिए फोटोशूट कराया है। वोग ने करीना के फोटोशूट की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर भी की हैं। लेकिन इन तस्वीरों के चलते वोग इंडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई है। करीना कपूर की बिकिनी पिक्चर्स पर कई यूजर्स ने सवाल उठाए हैं। लोगों ने कमेंट करके पूछा है कि जो महिला हालही में मां बनी हैं उसके शरीर पर बच्चे के जन्म से पड़ने वाले निशान कहां गए। लोगों ने वोग पर करीना कपूर के पिक्चर्स के साथ फोटोशॉप के जरिए छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।

 

करीना ने साल 2015 दिसंबर में अपने पहले बच्चे तैमूर को जन्म दिया था। तैमूर के जन्म के बाद से ही करीना बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि वो सोशल मीडिया पर अपनी पिक्चर्स अपलोड करती रहती हैं। इस साल करीना वीरे दी वेडिंग में नजर आएंगी। इससे पहले ही करीना ने वोग के लिए ये फोटोशूट कराया था जो अब विवादों में घिर गया है।

 

किया वाधवानी नाम की यूजर्स ने करीना की पिक्चर्स पर कमेंट करते हुए लिखा है,” क्या आप मानते हैं कि बच्चे को जन्म देने के बाद मां का शरीर ऐसा लगता है। जो महिलाएं मां बनने के बाद अपना बढ़ा हुआ वजन कम करने के लिए मेहनत कर रही हैं वॉग इंडिया को नहीं पता ये उनके लिए कितना बुरा हो सकता है। फोटोशॉप से चाहे आप कवर को अच्छा बना ले लेकिन ये एक बुरा चलन है। अगर बच्चे को जन्म देने के बाद पड़ने वाले निशान के साथ ये पिक्चर होती तो वो ज्यादा खूबसूरत होती। ”

वहीं दूसरी यूजर्स स्वाति शुक्ला मिश्रा ने लिखा है कि,”ये सच नहीं है। पेट पर पढ़ने वाले निशान कहां गए और जांघों पर बढ़ा हुआ वजन का क्या हुआ। अगर अच्छे शरीर की आपकी ये ही परिभाषा है तो लगता है कि महिला के मां बनने के बाद शरीर में आए परिवर्तन को लेकर शर्म का भाव है”

 

गीतिभ ने लिखा है कि,” बच्चे के जन्म के बाद सामान्य, स्वस्थ शरीर को प्रमोट ना करने के लिए वोग इंडिया तुम्हें शर्म आनी चाहिए”

 

करीना कपूर की आखिरी फिल्म उड़ता पंजाब थी जो साल 2016 में रिलीज हुई थी।

 

करीना कपूर करीब दो सालों से फिल्मों से दूर हैं। इस दौरान वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही हैं।

 

करीना कपूर कई इन पिक्चर्स को कई यूजर्स ने डरावना भी बताया है। कई यूजर्स को करीना का इतना पतला अवतार पसंद नहीं आया।

 

हाल ही में तैमूर के पहले बर्थडे के दौरान भी करीना और उनके पूरे परिवार की पिक्चर्स सोशल मीडिया पर आईं थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *