Karnataka Budget 2018 LIVE: विधानसभा चुनाव से पहले अपना आखिरी बजट पेश कर रहे सिद्धरमैया

Karnataka Budget 2018 LIVE Highlights: अप्रैल में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री सिद्धरमैया शुक्रवार को अपने कार्यकाल का आखिरी बजट पेश कर रहे हैं। वैसे तो ये पूर्णकालिक बजट नहीं होगा लेकिन बजट में हुई घोषणाओं से वोटरों को लुभाने की कोशिश जरूर की जाएगी। सीएम सिद्धरमैया का ये 13वां मौका है जब वह सदन में बजट पेश कर रहे हैं। सिद्धारमैया अभी तक कुल 12 बजट पेश कर चुके हैं, छह बजट उन्होंने कांग्रेस के मुख्यमंत्री के तौर पर 2013 तक पेश किए हैं, जबकि सात बजट उन्होंने कांग्रेस-जनता दल की साझा सरकार के दौरान बतौर उपमुख्यमंत्री पेश किए हैं। कांग्रेस-जनता दल की गठबंधन की सरकार 2005-07 के दौरान उन्होंने बतौर उपमुख्यमंत्री प्रदेश का बजट पेश किया था। उससे पहले 1995-2000 तकत उन्होने जनता दल की सरकार में प्रदेश का बजट पेश किया था।

प्रदेश की कांग्रेस सरकार की तरफ से इस बात के संकेत दिये जा चुके हैं बजट में आरोग्य भाग्य योजना पर ज्यादा फोकस करते हुए उसके लिए भारी भरकम राशि का निर्धारण किया जा सकता है। बता दें कि आरोग्य भाग्य योजना कर्नाटक सरकार की महात्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा परियोजना है। इसके साथ ही शिक्षा, सिंचाई, आवास और कृषि पर सिद्धरमैया सरकार का फोकस ज्यादा रहेगा।

–  ग्राम पंचायत स्तर पर प्रदेश में 5 करोड़ की लागत से 100 कर्नाटक पब्लिक स्कूलों की निर्माण किया जाएगा। जो सरकारी स्कूल 100 साल से ज्यादा पुराने हो चुके हैं उन्हे हेरिटेज स्कूल का दर्जा दिया जाएगा। इसके साथ ही सरकार ने शहरों में लड़कियों के लिए हॉस्टल बनाने का भी ऐलान किया है।

–  महिला व बाल विकास विभाग के लिए सरकार ने 5,371 करोड़ रुपए का आवंटन किया है। महिलाओं के प्रति सम्मान के लिए सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और विद्यार्थियों को ट्रेनिंग देने का ऐलान भी हुआ है। प्रदेश में 250 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ ही 100 मोबाइल आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना भी की जाएगी।

–  पर्यावरण सेक्टर के लिए 1949 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। वॉटरशेड मैनेजमेंट के लिए भी मुख्यमंत्री ने 10 करोड़ की रकम का ऐलान किया है। प्रदेश में बढ़ते प्रदूषण की समस्या को देखते हुए वायु की गुणवत्ता पर नजर बनाए रखने वाले 42 मॉनिटरिंग स्टेशन्स के निर्माण का भी ऐलान किया गया है।

–  समग्र स्वास्थ की योजना ‘आरोग्य कर्नाटक’ इसी महीने यानि फरवरी 2018 से लागू हो जाएगी। इसके अलावा आने वाले 7 सालों में प्रदेश भर में 9 हजार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भी स्थापित किये जाएंगे। बेंगलुरु स्थित मेडिकल कॉलेज व रिसर्च सेंटर में 1000 बिस्तरों वाला एक अतिरिक्त वार्ड भी बनाया जाएगा।

–  सरकारी स्कूलों में लड़कियों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा। लड़कियों की मुफ्त शिक्षा के लिए सरकार ने 95 करोड़ रुपए आवंटित किये हैं। ये धनराशि सरकारी संस्थाओं में लड़कियों की माध्यमिक शिक्षा, स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई पर खर्च किये जाएंगे।

–  शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए कर्नाटक सरकार ने 26,846 करोड़ रुपए आवंटित किये हैं। ये धनराशि पिछले साल के मुकाबले 20 प्रतिशत ज्यादा है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंटे जैसे सीसीटीवी कैमरे, छात्रावास, डिजिटल लाइब्रेरी पर भी सरकार ने अच्छी रकम खर्च करने का फैसला किया है।

–  द हिंदू के मुताबिक किसान की मौत पर 1 लाख का मुआवजा देगी सरकार।

–  सिद्धरमैया सरकार ने कृषि क्षेत्र के विकास के लिए 5849 करोड़ रुपए का आवंटन किया है।  करनाटक के चामराजनगर में 845 करोड़ रुपए की लागत से कृषि विद्यालय खोलने का ऐलान भी किया गया है। साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए 50 करोड़ का बजट तय किया गया है।

– Launching Raita Belaku to empower 70 lakh dry land farmers across Karnataka with economic independence! This will be the nation’s biggest programme in terms of area covered & no. of farmers impacted. #NavaKarnatakaBudget2018pic.twitter.com/9u36LTa4GP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *