केरल: लॉज में सोते हुए प्रेमी का काट लिया प्राइवेट पार्ट, महिला गिरफ्तार

केरल के मल्लापुरम जिले में एक 30 वर्षीय महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस महिला पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट लिया है। बताया जा रहा है कि शख्स का प्राइवेट पार्ट तब काटा गया जब वो एक लॉज में ठहरा हुआ था। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ने 26 वर्षीय इरशाद को कट्टीपुरम स्थित एक लॉज में बुलाया था। महिला को शक था कि इरशाद उसे धोखा दे रहा है और वो किसी और लड़की से शादी रचाने की प्लानिंग कर रहा है। इसी शक के चलते महिला ने लॉज में मिलने के लिए बुलाकर धारदार चाकू से इरशाद का प्राइवेट पार्ट काट लिया। इरशाद के चीखने की आवाज़ सुन वहां लॉज के कर्मचारी पहुंचे तो देखा कि वो खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा हुआ है। आरोपी महिला मौके से फरार थी। इरशाद को पास के अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

आपको बता दें कि प्राइवेट कार्ट काट लेने का ये कोई पहला मामला नहीं है, हाल ही में इस तरह की कई घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे ज्यादातर मामलों में देखने में आया है कि यौन शोषण से तंग आकर महिलाओं ने ऐसा किया है। केरल में ही कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि शोषण से परेशान होकर एक महिला ने आश्रम के स्वामी का प्रइवेट काट डाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *