दर्जनों अडल्ट ऐक्ट्रेस लगा चुकी हैं रेप का आरोप, पॉर्न इंडस्ट्री का सबसे बदनाम चेहरा है जेम्स डीन दर्जन भर से अधिक एक्ट्रेसेज उस पर रेप, यौन हिंसा और बदसूलकी के आरोप लगा

पॉर्न इंडस्ट्री बाहर से जितनी चमकदार दिखती है, यह अंदर से उतनी ही भयानक है। अगर यहां हसीन और मशहूर चेहरे हैं, तो बदनाम लोगों की कमी भी नहीं है। जेम्स डीन उन्हीं कुख्यात लोगों में से एक है। पॉर्न इंडस्ट्री में उसे बेहद बदनाम चेहरा माना जा सकता है। दर्जन भर से अधिक एक्ट्रेसेज उस पर रेप, यौन हिंसा और बदसूलकी के आरोप लगा चुकी हैं। डीन पर तो यह भी आरोप है कि उसने उसने अपनी गर्लफ्रेंड रही स्टोया तक को नहीं बख्शा। बाद में जब पानी सिर से ऊपर गया, तो उन्होंने दिल को झकझोर देने वाले खुलासे किए। मामला 28 नंवबर 2015 का है। अमेरिकी पॉर्न स्टार स्टोया ने एक ट्वीट किया था। उन्होंने उसमें साथी पॉर्न स्टार और एक्स-बॉयफ्रेंड जेम्स डीन पर रेप का आरोप लगाया था। डीन पर उनसे पहले कई महिलाएं गंभीर आरोप लगा चुकी हैं, जिसमें अधिकतर पॉर्न स्टार थीं और वे डीन के साथ काम कर चुकी थीं। उन सब का भी कहना था कि डीन ने उनका यौन उत्पीड़न किया।
साल 2015 में पॉर्न स्टार स्टोया ने सोशल मीडिया पर इस बारे में खुलासा किया था। उन्होंने उसमें डीन पर रेप का आरोप लगाया था।
जानिए कौन है जेम्स डीन
जेम्स का असली नाम ब्रायन सेविला (Bryan Sevilla) है। 2004 से वह पॉर्न इंडस्ट्री में है और अपने अनोखे पॉर्न सींस के लिए जाना जाता है। वह अपने लुक्स और डूड नेक्स्ट डोर वाली पर्सनैलिटी से महिलाओं में काफी मशहूर हुआ। आलम यह है कि उसके फैंस खुद को डीनएजर्स (Deenagers) पुकारना पसंद करते हैं।
…और किसने लगाए हैं आरोप
एशले फायर्स: एक इंटरव्यू में इस फीमेल पॉर्न स्टार ने कबूला था कि डीन ने सेट पर ही उनका रेप करने की कोशिश की थी। वह शॉवर से निकल कर आ रही थीं, तभी ने सिंक में धक्का देकर कस कर पकड़ लिया था। बाद में डीन ने उन्हें ये चीजें गुप्त रखने को कहा था।
एंबर रायन: डीन पर इस पॉर्न एस्ट्रेस से भी रेप का आरोप है। 2006 में वे मूवी का एक सीन शूट कर रहे थे। ऐक्ट्रेस का आरोप है कि अचानक डीन उन पर इतना आक्रामक हो गया कि उन्हें ब्लीडिंग होने लगी। इलाज के लिए फौरन उन्हें अस्पताल जाना पड़ा था।
कोरा पीटर्स: आरोप है कि इस अडल्ट एक्ट्रेस से भी डीन ने जबरदस्ती सेक्स करना चाहा था। जब उन्होंने धक्का दिया, तो उसने उनका गला दबा दिया था।
निकी ब्लू: पॉर्न स्टार निकी 2011 में डीन से स्टूडियो में मिली थीं। यह बात उनकी पहली फिल्म के दौरान की है। डीन को वह पसंद करती थीं और चाहती थीं कि वही उनके साथ फिल्म में काम करे। ऐक्ट्रेस के मुताबिक, डीन ने बात न मानने पर उसने उन्हें धक्का देकर गला घोंटने का प्रयास किया था।
टोरी लक्स: एडल्ट एक्ट्रेस टोरी ने एक लेख में बताया कि डीन ने 2011 में सेट पर उनका यौन उत्पीड़न किया था। विरोध करने पर चेहरे पर कई तमाचे मारे थे। सेट पर तब सब तमाशबीन बने हुए थे। किसी ने डीन को रोकने की जहमत नहीं उठाई थी।
स्टोया से पहले इस मामले में डीन को टोरी लक्स ने बेनकाब किया था। उन्होंने इस बारे में ‘डेली ब्रेस्ट’ नाम की साइट पर एक लेख लिखा था।
लिली लाबेऊ: पॉर्न स्टार लिली ने बताया कि डीन के साथ वाला किस्सा उनके करियर में सबसे दर्दनाक चीज है। हुआ यूं था कि सीन फिल्माने के दौरान डीन ने उन्हें इतनी जोर से थप्पड़ जड़ दिया था कि उनके जबड़े में दिक्कत आ गई थी।
जोआना एंजल: जोआना एंजल ने 2005 से 2011 तक उन्हें डेट किया। उन्होंने बताया कि डीन ने एक बार सीन के दौरान उनका सिर पानी में डाल दिया था। घटना के दौरान एंजल को लग रहा था कि उनकी जान चली जाएगी।
डीन पर इन पॉर्न स्टार्स के अलावा बॉनी रोटेन (Bonnie Rotten), ब्री ओल्सन (Bree Olson) और फराह अब्राहम (Farrah Abraham) के अलावा कई महिलाओं ने बगैर अपना नाम बताए संगीन आरोप लगाए हैं। हालांकि, स्टोया के लगाए आरोपों को डीन ने सिरे से खारिज कर दिया था। कहा था कि वह महिलाओं की इज्जत करता है और वह जानता है कि पेशे और निजी जिंदगी की हदों को अच्छी तरह से जानता है।