भरी बस में असलील हरकत करने पर लड़की ने सिखाया कभी ना भूलने वाला सबक

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की रहने वाली एक लड़की ने अपने साथ हुए मॉलस्टेशन की एक घटना को सोशल मीडिया पर शेय़र किया है। अनन्या चटर्जी नाम की एक लड़की ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपने साथ हुए हादसे का ब्योरा दिया है। भरी बस में उनके साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचले को अनन्या ने ऐसा सबक सिखाया है कि वो शायद ही कभी भूले। अनन्या ने बताया है कि आजकल बसों में चलना भी लड़कियों के लिए सेफ नहीं रह गया है। अनन्या के मुताबिक बस में एक लड़का उसके पीछे वाली सीट पर बैठा था। वह अपने मोबाइल से गंदी तस्वीरें अनन्या को दिखाने लगा। इतने से भी उसका मन नहीं भरता तो वह पीछे से गलत तरीके से अनन्या को छूने लगा।

उस लड़के की बढ़ती हिम्मत को देख अन्नया से नहीं रहा हया। वह उठी और उस लड़के पर टूट पड़ी। अनन्या ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि मैंने सीधे उसके गुप्तांग पर कस के लात मारी और उसका कॉलर पकड़कर बस के नीच उतार दिया। वहां मौजूद बहुत से लोगों ने मुझे उसे माफ कर देने को कहा लेकिन मैं नहीं मानी। मैं सीधे उसे पीटते हुए पुलिस थाने ले गई। वहां उसकी पत्नी को बुलाया गया। उसकी पत्नी ने भी उसे माफ करने को कहा लेकिन मैंने उसे सबक सिखाने की ठान ली थी।

अनन्या ने बताया कि इस पूरे मामले में पुलिस ने उसका बहुत साथ दिया। अनन्या ने लिखा कि ऐसा करना बहुत जरूरी था क्योंकि ये सिर्फ आपकी सुरक्षा का मुद्दा नहीं है बल्कि ये आपकी डिग्निटी का भी सवाल है। अनन्या ने कहा कि हम लड़कियों को शांत नहीं बैठना चाहिए औऱ इस तरह के हरेक मनटले को जोरदार सबक सिखाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *