LIVE दबंग दिल्ली vs हरियाणा स्टीलर्स, Pro Kabaddi 2017: HAR ने दर्ज की 42-24 से जबरदस्त जीत

दबंग दिल्ली प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 में अपने घर में भी हार के सिलसिले को नहीं तोड़ पा रही है। रविवार को उसने हरियाणा स्टीलर्स से मात खाते हुए घर में हार की हैट्रिक पूरी की। त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए मैच में हरियाणा ने दिल्ली को 42-24 से मात दी। दिल्ली की टीम राकेश कुमार (7 अंक), दीपक कुमार दहिया (6) अंक और नीरज कुमार (4 अंक) के बेहतरीन प्रदर्शन के आगे शुरू से ही बैकफुट पर रही। हरियाणा ने उसे 10वें मिनट तक 12-6 से पीछे कर दिया था। काफी प्रयासों के बाद भी दिल्ली इस अंतर को पाट नहीं पाई और पहले हाफ की समाप्ति तक हरियाणा ने उस पर 23-9 की विशाल बढ़त ली।

दूसरे हाफ में दिल्ली ने थोड़ा बेहतर खेल दिखाया। उसने आते ही लगातार अंक लेने शुरू किए। हालांकि इस बीच हरियाणा भी लगातर अंक ले रही थी और इसी कारण अंकों के अंतर पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ रहा था। अंत तक आते-आते दिल्ली तमाम कोशिशों के बाद भी हार गई। अंत में तो हरियाणा ने उसे रोके रखा और अंक नहीं लेने दिए।

यहां पढ़ें Dabang Delhi vs Haryana Steelers, Pro Kabaddi 2017 Live Score :

हरियाणा ने 42-24 से जीत दर्ज की।

-मोहित छिल्लर टैकल की कोशिश में आउट। हरियाणा 41, दिल्ली 24

-38वें मिनट दिल्ली 23, हरियाणा 37

-मैच खत्म होने में ढाई मिनट बाकी। हरियाणा 37, दिल्ली 22

-प्रशांत कुमार राय 10 रेड में 5 अंक ले चुके हैं।

-डू ऑर डाई रेड में दीपक दहिया टैकल। दीपक चोटिल। दिल्ली 21, हरियाणा 36

-डू ऑर डाई रेड में आनंद पाटिल आउट। दिल्ली 19, हरियाणा 35

-दबंग दिल्ली ने टाइम आउट लिया। दिल्ली 16 अंक पीछे।

-मैच खत्म होने में 7 मिनट बाकी। हरियाणा 35, दिल्ली 19

-अंपायर ने टाइम आउट लिया।

-प्रशांत राय टैकल। मिराज ने एडवांस टैकल किया। हरियाणा 35, दिल्ली 19

-आनंद पाटिल को हरियाणा ने टैकल किया। दिल्ली 16, हरियाणा 34

-राकेश सिंह का हाई-5 पूरा। हरियाणा 18 अंक की लीड में।

-मैच के 28वें मिनट दिल्ली तीसरी बार ऑलआउट। हरियाणा 32, दिल्ली 15

-वजीर सिंह को टैकल की कोशिश में सतपाल आउट।

-मैच खत्म होने में 13 मिनट बाकी। मिराज शेख टैकल। दिल्ली 14, हरियाणा 28

-दीपक दहिया सुपर टैकल। दिल्ली 14, हरियाणा 27

-राकेश सिंह का शानदार टैकल। सुरेश कुमार रेड में आउट। दिल्ली 10, हरियाणा 26

-रोहित बालियान को हरियाणा के डिफेंस ने दबोचा। दिल्ली 10, हरियाणा 25

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *