Live Cricket Score, Ind vs NZ 3rd T20: न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका, मैच में बना रोमांच

India vs New Zealand 3rd T20 Live: भारत ने बारिश से बाधित तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में मंगलवार (7 नवंबर) को न्यूजीलैंड के सामने 68 रनों का लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करने उतरी किवी टीम को पहला झटका लग चुका है। ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच से पहले बारिश आ गई थी और इसी कारण मैदान गिला होने के कारण मैच में देरी हुई। देरी के चलते मैच 20 ओवरों से घटाकर आठ ओवर का कर दिया। भारत ने इन आठ ओवरों में पांच विकेट खोकर 67 रन बनाए। कम ओवरों के मैच में भारत की कोशिश तेजी से रन बटोरते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने की थी।

भारत की शुरुआत खराब रही। उसने तीसरे ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर शिखर धवन (6) और रोहित शर्मा (8 ) के विकेट खो दिए। इन दोनों को टिम साउदी की गेंद पर मिशेल सैंटनर ने 15 के कुल स्कोर पर लपका। हालांकि कप्तान विराट कोहली पर इसका असर नहीं पड़ा। उन्होंने अगला ओवर लेकर आए ईश सोढ़ी के ओवर में एक छक्का और एक चौका जड़ा, लेकिन एक और बड़ा शॉट मारने के प्रयास में वह डीप मिडविकेट पर ट्रेंट बाउल्ट के हाथों लपके गए। उन्होंने 6 गेंद में 13 रन बनाए।

छह गेंदों में छह रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर सोढ़ी की गेंद पर मार्टिन गुप्टिल द्वारा लपके गए। 11 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाने वाले मनीष पांडे को सैंटनर और कोलिन ग्रांडहोम की जोड़ी ने शानदार कैच पकड़ते हुए पवेलियन भेजा। हार्दिक पांड्या 10 गेंदों में एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर नाबाद लौटे। किवी टीम के लिए सैंटनर और सोढ़ी ने दो-दो विकेट लिए। बाउल्ट को एक सफलता मिली।

यहां पढ़ें India vs New Zealand 3rd T20 Live Updates :

-न्यूजीलैंड की ओर से मार्टिन गप्टिल और कॉलिन मुनरो मैदान पर आए। भारत की ओर से गेंद भुवनेश्वर कुमार के हाथों में। पहली ही गेंद पर किवी टीम ने खाता खोला। दूसरी गेंद पर मुनरो ने छक्का जड़ा। पहले ओवर में न्यूजीलैंड ने 1 विकेट के नुकसान पर 8 रन बनाए।

पारी का आखिरी ओवर बोल्ट के हाथों में। पहली गेंद पर पांड्या ने सिंगल लिया। अगली गेंद पर ग्रैंड होम और सैंटनर ने मिलकर शानदार कैच लिया। भारत को पांचवां झटका। मैदान पर धोनी आए। भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 68 रन का टारगेट दिया।

-सैंटनर पारी का सातवां ओवर डालते हुए। पहली गेंद डॉट। अगली बॉल पर सिंगल। पांचवीं गेंद पर हार्दिक पांड्या ने आगे बढ़कर शानदार छक्का लगाया। पांड्या 10 गेंदों में 17 रन बना चुके हैं। भारत- 61/4 (7)

ईश सोढ़ी के दूसरे ओवर की पहली डिलीवरी वाइड करार। अगली बॉल पर पांडे ने छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर अय्यर कैच आउट। भारत को चौथा झटका लगा। पांड्या छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए। भारत- 50/4 (6)

-मनीष पांडे ने साउदी के दूसरे ओवर की शुरुआत चौके के साथ की। तीसरी गेंद पर सिंगल। पांचवीं गेंद पर अय्यर रन लेने की कोशिश में रन आउट से बाल-बाल बचे। भारत ने 5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिए हैं।

मैदान पर श्रेयस अय्यर नए बल्लेबाज के रूप में आए हैं। ईश सोढ़ी पारी का चौथा ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर कोहली ने चौका लगाया। अगली गेंद पर शानदार छक्का। पांचवीं गेंद पर कोहली छक्के की कोशिश में आउट। भारत- 30/3 (4)

2.2 ओवर में साउदी की गेंद पर शिखर धवन सैंटनर को अपना कैच थमा बैठे। भारत को पहला झटका लग चुका है। मैदान पर नए बल्लेबाज के रूप में कप्तान विराट कोहली पहुंच चुके हैं। मगर रोहित शर्मा अगली ही गेंद पर सैंटनर को अपना कैच थमा बैठे। भारत- 18/2 (3)

-सैंटनर मैच का दूसरा ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। अगली बॉल पर दो रन के लिए दौड़। चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने चौका जड़ा। टीम इंडिया ने इस ओवर से 7 रन जुटाए। भारत ने 2 ओवर में 14 रन बना लिए हैं।

-मैच की पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा ने सिंगल लेकर टीम का खाता खोल दिया है। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। विकेट में नमी का बोल्ट फायदा उठाते दिख रहे हैं। शिखर धवन ने पांचवीं गेंद पर कदमों का इस्तेमाल करते हुए चौका लगाया। भारत- 7/0 (1)

-भारत की ओर से सलामी जोड़ी के रूप में शिखर धवन और रोहित शर्मा क्रीज पर पहुंच चुके हैं। वहीं किवी टीम की ओर से गेंद ट्रेंट बोल्ट को सौंपी गई है। भारी बारिश के बाद भी ग्राउंड्समैन ने काफी मशक्कत कर मैच को खेलने लायक बनाया है।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। मैच 15 मिनट में शुरू होने जा रहा है। भारत के लिए पहले बल्लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण होगा। भारत ने अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज को अंतिम एकादश में मौका नहीं दिया है।

-मैदान का निरीक्षण हो चुका है। मुकाबला साढ़े बजे से शुरू होगा। दोनों ही टीमों को 8-8 ओवर खेलने को मिलेंगे। मैदान गीला है, जिससे न्यूजीलैंड को दिक्कतों का सामना कर पड़ सकता है। ड्यू की वजह से बॉल ग्रिप करने में गेंदबाजों को दिक्कत होगी।

-रात 9 बजे मैदान का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद ही मैच में ओवरों की कटौती निर्धारित की जाएगी। स्टेडियम में मौजूद सभी फैंस की यही उम्मीद है कि वो निराश अपने घर ना लौटें। देखना होगा कि मैच कितने ओवर का हो सकेगा।

-बारिश पूरी तरह से बंद है। मैदान से कवर्स हट चुके हैं। उम्मीद की जा रही है कि मुकाबला जल्द शुरू होगा। भारतीय क्रिकेट प्रेमी काफी जोश में दिख रहे हैं। पूरा स्टेडियम नीले रंग में नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *