Live Cricket Score, Ind vs SL 1st T20: भारत ने श्रीलंका पर दर्ज की 93 रन से विशाल जीत

Live Cricket Score Online, India vs Sri Lanka 1st T20 Live Score Updates: भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार को बाराबती स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में श्रीलंका को 93 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 181 रनों का लक्ष्य रखा था। श्रीलंकाई टीम लगातार विकेट खोती रही और 16 ओवरों में 87 रनों पर ही ढेर हो गई। उसके लिए सबसे ज्यादा 23 रन उपुल थरंगा ने बनाए। श्रीलंका के सिर्फ तीन ही बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके। भारत की तरफ से युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट लिए। जयदेव उनादकट को एक विकेट मिला।

इससे पहले भारत ने बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए थे। मेजबान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 61 रनों की पारी खेली। राहुल ने 48 गेंदें खेलीं और सात चौकों के साथ एक छक्का लगाया। उनके अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने 22 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 39 रनों की पारी खेली। मनीष पांडे ने भी अंत में धोनी का अच्छा साथ दिया और 18 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद लौटे। पांडे ने दो छक्के और इतने ही चौके लगाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की। श्रीलंका की तरफ से एंजेलो मैथ्यूज, थिसारा परेरा, नुवान प्रदीप ने एक-एक विकेट लिया।

Live Cricket Score Online, India vs Sri Lanka 1st T20 Match Live Score Updates:

भारत ने श्रीलंका को 93 रन से मात देकर टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। हार्दिक पांड्या ने चमीरा को कैच आउट करवा भारत को ये जीत दिलाई। अगला मुकाबला 22 दिसंबर को खेला जाएगा।

श्रीलंका को 15.4 ओवर मंं चमीरा (12) के रूप में नौवां झटका लग चुका है। यहां से जीत भारत की मुट्ठी में है। केएल राहुल ने ये शानदार कैच लपका। श्रीलंका को अभी जीत के लिए 96 रन की दरकार है।

-हार्दिक पांड्या पारी का 14वां ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। अगली बॉल पर सिंगल। चौथी गेंद को चमीरा ने हवा में उठाया, जिसपर दो रन बने। आखिरी गेंद पर अकिला हार्दिक के ही हाथों कैच आउट। इस ओवर से श्रीलंका के खाते में 5 रन आए। श्रीलंका- 76/8 (14)

श्रीलंका को जीत के लिए 47 गेंदों में 113 रन की दरकार है। कुलदीप यादव अपना आखिरी ओवर डालते हुए। चौथी बॉल पर धोनी के हाथों कुशल परेरा आउट। श्रीलंका को सातवां झटका लगा। परेरा 19 रन बनाकर आउट।

-चहल ने अपना चौथा शिकार परेरा के रूप में किया। धोनी ने स्टंपिंग के जरिए दूसरे खिलाड़ी को पवेलियन लौटाया। श्रीलंका को छठा झटका लग चुका है। कप्तान परेरा 4 गेंदों में महज 3 रन बनाकर आउट।

कुलदीप यादव ने 10.1 ओवर में शनाका को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट करवाया। श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। भारतीय खेमे में जीत की सुगंध आने लगी है।

युजवेंद्र चहल ने तीसरे ओवर की पहली डिलीवरी वाइड की, जिसपर गुणरत्ने स्टंप आउट। श्रीलंका को चौथा झटका लगा। गुणरत्ने महज 4 रन का ही योगदान दे सके। भारत ने मुकाबले में पकड़ बना ली है।

-मैदान पर गुणरत्ने बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। नौवां ओवर कुलदीप यादव के पास। पहली गेंद पर सिंगल और इसी के साथ श्रीलंका के 50 रन भी पूरे। दूसरी डिलीवरी पर 2 रन के लिए दौड़। इस ओवर से 5 रन बने। श्रीलंका- 54/3 (9)

चहल ने 7.2 ओवर में अपना दूसरा विकेट लिया। एंजेलो मैथ्यूज चहल के ही हाथों कैच आउट। श्रीलंका को तीसरा झटका लग चुका है। एंजेलो मैथ्यूज 7 गेंदों में महज 1 ही रन बना सके।

-कुलदीप यादव को गेंद सौंपी गई। पहली दो बॉल पर कोई रन नहीं। अगली दो गेंदों पर एक-एक रन के लिए दौड़। पांचवीं बॉल पर परेरा ने रिवर्स स्वीप लगा 2 रन जुटाए। इस ओवर से महज 5 रन। श्रीलंका- 45/2 (7)

युजवेंद्र चहल अपना पहला ओवर डालते हुए। दूसरी गेंद पर थरंगा ने चौका लगाया। तीसरी बॉल पर शानदार छक्का। पांचवीं गेंद पर थरंगा धोनी के हाथों कैच आउट। श्रीलंका को लगा दूसरा झटका।

-जयदेव उनादकट अपना दूसरा ओवर डालते हुए। पहली गेंद डॉट। अगली बॉल पर कुशल परेरा ने सिंगल निकाला। तीसरी और चौथी बॉल पर कोई रन नहीं। इस ओवर से महज 2 रन बने। श्रीलंका- 29/1 (4)

-पारी का तीसरा ओवर हार्दिक पांड्या के पास। चौथी गेंद पर थरंगा ने छक्का लगाया। इस ओवर से 11 रन श्रीलंकाई खाते में आए। श्रीलंका ने तीन ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए हैं।

भारत को 1.4 ओवर में निरोशन डिकवेला के रूप में पहली सफलता हाथ लगी। निरोशन को जयदेव उनादकट की गेंद पर राहुल ने कैच आउट। निरोशन ने 13 रन बनाए।

 

-श्रीलंका की ओर से सलामी जोड़ी के रूप में उपुल थरंगा और निरोशन डिकवेला मैदान पर आ चुके हैं। भारत की ओर से पहला ओवर हार्दिक पांड्या डाल रहै हैं। पहले ओवर से श्रीलंका ने 5 रन बनाए।

दोनों बल्लेबाजों के बीच 31 गेंदों में 56 रन की साझेदारी हो चुकी है। पारी का आखिरी थिसारा परेरा डालते हुए। पहली गेंद पर डबल। अगली बॉल पर सिंगल। लास्ट बॉल पर धोनी ने छक्का लगाया। आखिरी ओवर से 12 रन बने। श्रीलंका को जीत के लिए 180 रन की दरकार

-नुवान प्रदीप मैच का 19वां ओवर डालते हुए। पहली गेंद डॉट। अगली डिलीवरी वाइड करार। चौथी बॉल पर चौका। अगली नो-बॉल डिलीवरी पर पांडे ने सिक्स लगाया। लास्ट गेंद पर चौका। इस ओवर से 22 रन बने। भारत- 168/3 (19)

थिसारा परेरा के तीसरे ओवर की पहली तीन गेंदों पर सिंगल। अगली बॉल पर धोनी ने चौका लगाया। इस ओवर से 9 रन बने। धोनी 22, जबकि पांडे 19 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं।

-चमीरा मैच के 17वें ओवर के साथ। पहली डिलीवरी वाइड। अगली गेंद पर धोनी ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर पांडे ने मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ा। अगली बॉल पर कवर्स के ऊपर से चौका। भारत- 138/3 (17)

-नुवान प्रदीप के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर लेग बाई के एक रन आए। अगली बॉल पर कोई रन नहीं। अगली चार गेंदों पर सिंगल। भारत 16 ओवर में 3 विकेट खोकर 119 रन बना चुका है।

थिसारा परेरा अपना दूसरा ओवर डालते हुए। राहुल ने सिंगल लेकर स्ट्राइक धोनी को दी। तीसरी गेंद पर राहुल क्लीन बोल्ड। परेरा को पहली सफलता। केएल राहुल 61 रन बनाकर आउट।

भारत ने 14 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं। लोकेश राहुल 60, जबकि धोनी 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। यहां से भारत 180 के आस-पास नजर आ रहा है।

-टीम इंडिया को 12.4 ओवर में श्रेयस अय्यर के रूप में दूसरा झटका लग चुका है। नुवान प्रदीप को पहली सफलता मिली। मैदान पर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए महेंद्र सिंह धोनी आ चुके हैं। भारत- 102/2 (13)

-अकिला धनंजय मैच का 12वां ओवर डालते हुए और पहली ही गेंद पर अय्यर ने चौका लगाया। अगली दो डिलीवरी पर गैप में सिंगल। इस ओवर से 8 रन। भारत ने 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए हैं।

फर्नांडो के दूसरे ओवर की दूसरी बॉल पर राहुल ने चौका जड़ा। दोनों बल्लेबाजों के बीच 34 गेंदों में 51 रन की साझेदारी हो चुकी है। इस ओवर से सिर्फ 6 रन आए। भारत 11 ओवर में 90 रन बना चुका है।

-नुवान प्रदीप पारी का 10वां ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर सिंगल। तीसरी बॉल पर राहुल ने फाइनलेग पर चौका लगाया। आखिरी गेंद पर सिंगल के साथ राहुल ने अर्धशतक पूरा किया। भारत- 84/1 (10)

एंजेलो मैथ्यूज अपना तीसरा ओवर डालते हुए। पहली तीन गेंद पर सिंगल। पांचवीं बॉल पर राहुल ने छक्का जड़ा। केएल राहुल 43, जबकि अय्यर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत- 75/1 (9)

-चमीरा के स्थान पर कप्तान थिसारा परेरा गेंदबाजी कराते हुए। पहली बॉल को राहुल ने हवा में उठाया मगर कोई नुकसान नहीं। अगली बॉल पर चौका। तीसरी गेंद पर कवर्स के ऊपर से चौका। इस ओवर से कुल 12 रन बने। भारत- 65/1 (8)

सातवें ओवर की पहली ही गेंद पर केएल राहुल के खिलाफ पगबाधा की अपील। अंपायर ने आउट दिया, जिसपर भारतीय बल्लेबाज ने रिव्यू मांगा और डिसीजन वापस लिया गया। अगली बॉल पर सिंगल। इस ओवर से महज 3 रन आए। भारत- 53/1 (7)

-श्रेयस अय्यर नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। चमीरा अपना दूसरा ओवर डालते हुए। पांचवीं गेंद पर अय्यर ने चौका जड़ा। छठी बॉल पर फिर से बाउंड्री। केएल राहुल 19 गेंदों में 23 रन बना चुके हैं। भारत- 50/1 (6)

एंजेलो मैथ्यूज अपना पहला ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर एक रन के लिए दौड़। अगली बॉल पर रोहित कोई रन नहीं ले सके। तीसरी गेंद पर सिंगल। चौथी दिशाहीन गेंद, जिसपर राहुल ने चौका लगाया। आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा कैच आउट। भारत को पहला झटका लगा। भारत- 38/1 (5)

-केएल राहुल ने अकिला धनंजय के दूसरे ओवर की पहली ही बॉल पर चौका लगाया। चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने भी बॉल को बाउंड्री पार भेजा। इस ओवर से टीम के खाते में 11 रन आए। भारत- 31/0 (4)

-चमीरा मैच के तीसरे ओवर के साथ। चौथी बॉल पर केएल राहुल ने भारत की ओर से दूसरा चौका लगाया। केएल राहुल 9, जबकि रोहित शर्मा 11 रन बना चुके हैं। टीम इंडिया ने 3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 20 रन बना लिए हैं।

-दूसरा ओवर धनंजय के हाथों में। पहली गेंद पर सिंगल। अगली बॉल पर कोई रन नहीं। तीसरी बॉल पर फिर से एक रन के लिए दौड़। अगली दो बॉल डॉट। इस ओवर से भारत के खाते में सिर्फ 3 रन। भारत- 13/0 (2)

भारत की ओर से पहले बल्लेबाजी के लिए सलामी जोड़ी के रूप में रोहित शर्मा और केएल राहुल आ चुके हैं। गेंद फर्नांडो के हाथों में। पहली गेंद पर डबल के साथ टीम का खाता खुला। रोहित ने दूसरी बॉल पर चौका लगाया। भारत- 10/0 (1)

-दोनों टीमें मैदान पर आ चुकी हैं। राष्ट्रगान शुरू हो चुका है। गेंदबाजी की बात की जाए तो मेहमान टीम पूरी तरह से अपने स्ट्राइक गेंदबाज सुरंगा लकमल के ऊपर निर्भर करेगी। उनके अलावा नुवान प्रदीप, विश्वा फर्नाडो के ऊपर भी लकमल का साथ जेने की जिम्मेदारी है।

-श्रीलंका इस मैच में लगातार पांच टी-20 मैच हारने के बाद उतर रही है। उसके लिए उपुल थरंगा और पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज सबसे अहम खिलाड़ी हैं। थरंगा ने तीसरे वनडे में 95 रन बनाए थे, जबकि मैथ्यूज ने दूसरे वनडे में सैंकड़ा जड़ा था। इन दोनों के अलावा टीम को विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेवाल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। श्रीलंकाई कप्तान ने ड्यू फैक्टर को इसका कारण बताया है। वहीं रोहित शर्मा का कहना है कि टॉस जीतने पर वह भी यही फैसला लेते।

-इस मैदान पर हालांकि भारत का पिछला मैच अच्छा नहीं रहा था। 2015 में दक्षिण अफ्रीका ने उसे सिर्फ 92 रनों पर ही ढेर कर दिया था। इस सीरीज में भारतीय टीम टी-20 के नए कप्तान रोहित शर्मा की आगुआई में उतरेगी। वनडे में भी रोहित कप्तान थे। विराट कोहली को आराम दिए जाने के कारण रोहित को कप्तानी सौंपी गई है।

-इससे पहले भी भारत ने श्रीलंका को उसके घर में ही तीनों प्रारुपों में सीरीज में मात दी थी। टी-20 में भारत के पास श्रीलंका पर बढ़त है। भारत ने खेल के सबसे छोटे प्रारुप में श्रीलंका के खिलाफ 7 मैच जीते हैं जबकि चार में उसे हार मिली है।

खेल के तीनों प्रारूपों में लगातार सीरीज जीत रही भारतीय टीम की नजरें एक और सीरीज जीत पर हैं। श्रीलंका को टेस्ट और वनडे सीरीज में मात देने के बाद अब भारत उसे टी-20 में भी धूल चटाना चाहेगा। मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *