Ind vs SL 2nd T20: भारत ने श्रीलंका को 88 रन से हरा सीरीज पर किया कब्जा

Live Cricket Score Online, India vs Sri Lanka T20 Match Live Score: भारत ने शुक्रवार (22 दिसंबर) को होल्कर स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को 88 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। भारत ने रोहित शर्मा (118) और उनके सलामी जोड़ीदार लोकेश राहुल (89) की आतिशी पारियों के दम पर 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 260 रन बनाए थे।

रोहित ने इस मैच में 43 गेंदों में 12 चौके और 10 छक्कों की मदद से आतिशी पारी खेली। राहुल ने 49 गेंदों में 89 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और आठ छक्के लगाए। श्रीलंकाई टीम ने इस लक्ष्य को अच्छी शुरुआत के बाद हासिल नहीं कर पाई और 17.2 ओवरों में नौ विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी। श्रीलंका की तरफ से एंजेलो मैथ्यूज चोट के कारण बल्लेबाजी करने नहीं उतर सके और नौंवा विकेट गिरने के साथ ही श्रीलंका की पारी समाप्त हो गई।

मेहमान टीम के लिए कुशल परेरा ने 37 गेंदों में चार चौके और सात छक्कों की मदद से 77 रनों की पारी खेली। उनके अलावा उपुल थरंगा ने 29 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। भारत की तरफ से युजवेंद्र चहल ने चार और कुलदीप यादव ने तीन विकेट लेकर श्रीलंकाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इन दोनों के अलावा हार्दिक पांड्या और जयदेव उनादकट को एक-एक विकेट मिला।

Here’s Live Updates of India vs Sri Lanka T20 Match Live Score, Live Cricket Score Online:

-भारत ने मुकाबला 88 रन से जीत लिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा भी कर लिया है। श्रीलंका 24 दिसंबर को आखिरी टी20 मुकाबले में सम्मान बचाने उतरेगा।

चहल अपना आखिरी ओवर डालते हुए। चतुरंगा ने बाहर जाती गेंद पर रिवर्स स्वीप लगाने की कोशिश की मगर बोल्ड। भारत को छठी सफलता। तीसरी गेंद पर धोनी ने समरविक्रमा को स्टंप आउट किया। पांचवीं बॉल पर धनंजय आउट। मैच भारत की मुट्ठी में आ चुका है। 

थिसारा परेरा पहली गेंद को हवा में उठा बैठे और हार्दिक पांड्या ने शानदार कैच लपका। श्रीलंका को तीसरा झटका लगा। कुलदीप यादव को पहली सफलता। दूसरी गेंद पर कुशल परेरा आउट। पांचवीं बॉल पर धोनी ने गुणारत्ने को स्टंप आउट किया।

13.2 ओवर में उपुल थरंगा चहल की गेंद पर उन्हीं के हाथों कैच आउट। थरंगा 29 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट। थिसारा परेरा चौथे नंबर पर आए। इस ओवर से 13 रन बने। श्रीलंका- 155/2 (14)

-दोनों बल्लेबाजों के बीच 48 गेंदों में शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। कुलदीप यादव के तीसरे ओवर में 2 चौकों और 1 छक्के समेत 16 रन बने। श्रीलंका जीत से 119 रन दूर लेकिन लक्ष्य कठिन। श्रीलंका- 142/1 (13)

-कुशल परेरा ने 11.4 ओवर में छक्का लगाया। अगली बॉल पर चौका। परेरा ने 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया है। श्रीलंका ने 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 135 रन की दरकार।

चहल अपने पहले ओवर के साथ। पहली दो गेंदें डॉट। चौथी और पांचवीं बॉल पर थरंगा ने छक्का लगाया। श्रीलंका को जीत के लिए 60 गेंदों में 159 रन की दरकार।

-कुलदीप यादव के दूसरे ओवर में 11 रन बने। पांड्या पारी का नौवां ओवर डालते हुए। पहली दो गेंद पर सिंगल। अगली बॉल पर डबल। आखिरी गेंद पर चौका। श्रीलंका ने 1 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं।

-हार्दिक पांड्या के हाथों में गेंद सौंपी जा चुकी है। पहली गेंद पर सिंगल। दूसरी डॉट। अगली चार बॉल पर एक-एक रन के लिए दौड़। इस ओवर से महज 5 रन। श्रीलंका को जीत के लिए 78 गेंदों में 195 रनों की दरकार। श्रीलंका- 66/1 (7)

-कुलदीप यादव अपना पहला ओवर डालते हुए। दूसरी बॉल पर थरंगा ने चौका लगाया। चौथी और पांचवीं गेंद पर परेरा ने छक्का लगाया। श्रीलंका ने 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं। CRR: 10.17  REQ: 14.29

श्रीलंका को 4.3 ओवर में पहला झटका लगा। उनादकट की गेंद पर डिकवेला पांड्या के हाथों कैच आउट। कुशल परेरा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। श्रीलंका- 42/1 (5)

-बुमराह पारी के चौथे ओवर के साथ। पहली गेंद पर सिंगल। दूसरी बॉल पर थरंगा ने डबल लिया। अगली डिलीवरी वाइड। इस ओवर से कुल 9 रन बने। श्रीलंका मुकाबले में बेहद पीछे।

-जयदेव उनादकट के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर डिकवेला ने चौका लगाया। तीसरी गेंद स्लोअर वन, जिसपर चौका। अगली तीन बॉल पर सिंगल। भारत पहले विकेट की तलाश में। श्रीलंका- 27/0 (3)

जसप्रीत बुमराह पारी का दूसरा ओवर डालते हुए। केएल राहुल ने डिकवेला का कैच छोड़ा। अगली गेंद पर छक्का। इस ओवर से श्रीलंका ने 11 रन जुटाए। श्रीलंका ने 2 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 16 रन बना लिए हैं।

-श्रीलंका की ओर से निरोशन डिकवेला और थरंगा मैदान पर आ चुके हैं। उनादकट पहला ओवर डालते हुए, जिसमें श्रीलंका ने महज 5 रन बनाए। टीम को 13.47 रन प्रति ओवर की जरूरत है।

श्रेयस अय्यर मैदान पर आ चुके हैं। पहली गेंद पर धोनी ने सिंगल निकाला। दूसरी बॉल पर अय्यर आउट। श्रीलंका को तीसरी सफलता। चौथी गेंद पर धोनी आउट। पांचवीं गेंद पर कार्तिक ने आते ही चौका लगाया। आखिरी गेंद पर सिंगल। 

-नुवान प्रदीप पारी का 19वां ओवर डालते हुए। दूसरी बॉल पर राहुल ने छक्का लगाया। शतक से महज 11 रन दूर मगर तीसरी बॉल पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट। श्रीलंका को दूसरी सफलता। पांड्या ने आते ही चौका लगाया। चौथी गेंद पर सिक्स। पांचवीं गेंद शॉर्ट और छक्के की कोशिश में पांड्या कैच आउट। भारत का ये टी20 में सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। भारत- 253/3 (19)

चमीरा अपना आखिरी ओवर डालते हुए। केएल राहुल 43 गेंदों में 71 रन बना चुके हैं। तीसरी बॉल पर राहुल ने छक्का लगाया। पिछली 40 गेंदों में 87 रन बन चुके हैं। आखिरी गेंद पर सिक्स। इस ओवर से 13 रन आए। भारत- 236/1 (18)

-धोनी ने धनंजय के चौथे ओवर की शुरुआत छक्के के साथ की। चौथी बॉल पर धोनी ने फिर से छक्का लगाया। अभी तक भारत की ओर से 16 सिक्स लग चुके हैं। आखिरी गेंद पर राहुल ने सिक्स लगाया। भारत- 223/1 (17)

थिसारा परेरा पारी का 16वां ओवर डालते हुए। पहली गेंद डॉट। अगली दो बॉल पर सिंगल। श्रीलंका अपना रिव्यू गंवा चुका है। 15.4 ओवर में भारत ने 200 रन पूरे किए। भारत- 202/1 (16)

 

 

नुवान प्रदीप अपना तीसरा ओवर डालते हुए। दूसरी बॉल पर राहुल ने चौके साथ अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर में 2 वाइड। पांचवीं गेंद पर राहुल ने शानदार छक्का लगाया। छठी बॉल पर चौका। भारत- 196/1 (15)

-मैदान पर धोनी नए बल्लेबाज के रूप में आ चुके हैं। धनंजय के ओवर की पहली दो गेंदों पर चौका लगाया। धोनी 7 गेंदों में 11 रन बना चुके हैं। भारत ने 14 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 177 रन बना लिए हैं।

चमीरा के तीसरे ओवर में रोहित ने पहली गेंद पर छक्का.. दूसरी पर चौका, जबकि तीसरी पर छक्का जड़ा। चौथी बॉल पर रोहित हुक शॉट खेलने की कोशिश में कैच आउट। रोहित 43 गेंदों में 118 रन बनाकर आउट।

रोहित शर्मा ने महज 35 गेंदों में शतक जड़कर सबसे तेज शतक लगाने के मामले में डेविड मिलर की बराबरी कर ली है। एंजेलो मैथ्यूज की मांसपेशियों में खिंचाव के चलता मैच रुका। अकीला धनंजय ओवर को पूरा कराते हुए। भारत- 155/0 (12)

-परेरा पारी का 11वां ओवर डालते हुए। तीसरी स्लोअर बॉल पर रोहित ने खतरनाक छक्का लगाया। अगली डिलीवरी वाइड। आखिरी तीन गेंद पर छक्का। रोहित 34 गेंदों में 97 रन बना चुके हैं।

-नुवान प्रदीप अपने दूसरे ओवर के साथ। पहली पांच गेंदों पर सिंगल। आखिरी गेंद पर रोहित ने चौका लगाया। रोहित 29 गेंदों पर 73 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत 200+ जाता दिख रहा है। भारत- 117/0 (10)

गुणरत्ने के ओवर में रोहित ने लगातार दो छक्के लगाए। पांचवीं बॉल पर चौका। गुणरत्ने की बेहद खराब शुरुआत रही है। श्रीलंका जरूरत से ज्यादा गेंदबाजी में बदलाव करती हुई। आखिरी गेंद पर फिर से चौका। इस ओवर से 21 रन। भारत- 108/0 (9)

-धनजंय के स्थान पर चतुरंगा को गेंद सौंपी गई। रोहित ने पहली ही गेंद पर चौका जड़ा। अगली बॉल पर खराब फील्डिंग और चार रन। पांचवीं गेंद पर राहुल ने जबरदस्त छक्का लगाया। इस ओवर से 16 रन। भारत- 87/0 (8)

-कप्तान परेरा ने गेंदबाजी का दारोमदार संभाला। पहली तीन गेंदों पर सिंगल। चौथी बॉल यॉर्कर, जिसपर रोहित ने चौका लगाया। आखिरी गेंद पर राहुल ने बाउंड्री लगाई। रोहित 38, जबकि राहुल 33 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

अकीला धनंजय का स्वागत भी रोहित ने चौके के साथ किया। तीसरी बॉल पर चौका, जबकि चौथी पर छक्का। भारत ने इस ओवर से 15 रन जुटाए। टीम इंडिया ने 6 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 59 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी।

-रोहित शर्मा ने नुवान प्रदीप का स्वागत छक्के के साथ किया। अगली गेंद डॉट। तीसरी बॉल पर रोहित ने सिंगल निकाला। राहुल जबरदस्त फॉर्म में। चौथी स्लोअर वन गेंद पर चौका लगाया। पांचवीं बॉल पर राहुल ने छक्का लगाया। भारत- 43/0 (5)

राहुल ने चौथे ओवर की पहली गेंद को हवा में उठाया लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही, जिसके चलते महज 2 रन। चौथी बॉल पर राहुल ने शानदार छक्का जड़ा। भारत ने चार ओवर में 26 रन बना लिए हैं।

-मैथ्यूज अपना दूसरा ओवर डालते हुए। पहली तीन डिलीवरी बेहद कसी हुई, जिसपर कोई रन नहीं। अगली तीन बॉल पर सिंगल। भारत 6 रन प्रति ओवर के हिसाब से बल्लेबाजी करता हुआ। भारत- 18/0 (3)

-दूसरा ओवर चमीरा डालते हुए। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। तीसरी बॉल को राहुल ने सिंगल के लिए खेला। पांचवीं बॉल पर राहुल ने जबरदस्त चौका जड़ा। टीम इंडिया के खाते में इस ओवर से 7 रन आए। भारत- 15/0 (4)

भारत की ओर से रोहित शर्मा और केएल राहुल बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर पहुंच चुके हैं। वहीं श्रीलंका की ओर से एंजेलो मैथ्यूज गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए। रोहित शर्मा ने तीसरी गेंद पर चौके के साथ भारत का खाता खोला। पांतवीं गेंद पर रोहित ने फिर से गेंद को बाउंड्री पार भेजा। 

-दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आ चुकी हैं। स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शक अपनी सीटों से उठ चुके हैं। भारतीय खिलाड़ी बेहद आत्मविश्वास में नजर आ रहे हैं। सबसे पहले मेहमान टीम का राष्ट्रगान बजता हुआ।

-रोहित शर्मा पिछले मैच में नहीं चल सके थे। ऐसे में वह इस मैच में खुद को फिर साबित करना चाहेंगे। मैच अब से 15 मिनट बाद शुरू होने जा रहा है। टीम इंडिया इस मैच को जीत सीरीज कब्जाना चाहेगी।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। मैच अब से 30 मिनट बाद शुरू होने जा रहा है। भारतीय टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि इंदौर टी20 की मेजबानी करने वाला भारत में 20वां वेन्यू है।

-जल्द टॉस होने जा रहा है। ड्यू फैक्टर मैच में अहम होगा। दोनों ही टीमें टॉस जीतना चाहेंगी। फैंस को मुकाबला शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। श्रीलंका के लिए सीरीज में बने रहने के लिए ये मैच जीतना बेहद अहम होगा।

-भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 181 रनों का लक्ष्य रखा था। श्रीलंकाई टीम लगातार विकेट खोती रही और 16 ओवरों में 87 रनों पर ही ढेर हो गई। उसके लिए सबसे ज्यादा 23 रन उपुल थरंगा ने बनाए। श्रीलंका के सिर्फ तीन ही बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके थे।

– भारत ने अभी तक यहां 5 वनडे और एक टेस्ट खेला है, जिसमें उसे जीत नसीब हुई थी। ऐसे में अब देखना होगा कि क्या टीम इंडिया यहां जीत के अपने रिकॉर्ड को बरकरार रख पाएगी।

-भारत-श्रीलंका के बीच शुक्रवार (22 दिसंबर) को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में तीन टी20 मुकाबलों का दूसरा मैच खेला जाएगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस स्टेडियम में टीम इंडिया का जीत का रिकॉर्ड 100% है।

टीमें :

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, जयदेव उनादकट, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

श्रीलंका : थिसारा परेरा (कप्तान), उपुल थरंगा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), कुशल परेरा, एंजेलो मैथ्यूज, सदीरा समाराविक्रम, असेला गुणारत्ने, चतुरंगा डी सिल्वा, दुशमंथा चामिरा, अकिला धनंजय और नुवान प्रदीप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *