Live Cricket Score, Ind vs SL 2nd Test: श्रीलंका को लगा तीसरा झटका, लाहिरू थिरिमाने आउट

Live Cricket Score Online, India vs Sri Lanka 2nd Test: भारत ने नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका पर अपना शिकंजा कस लिया है। भारत ने श्रीलंका पर पहली पारी के आधार पर 405 रनों की बढ़त लेने के बाद दूसरी पारी में श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा दिया है। भारत को पहला विकेट ईशांत शर्मा ने दिलाया। उन्होंने सादिरा समाराविक्रमा को खाता खोले बगैर पवेलियन भेज दिया। वहीं दूसरा विकेट रवींद्र जडेजा ने करुणारत्ने के रूप में लिया। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी छह विकेट के नुकसान पर 610 रनों पर घोषित कर दी थी। इसी के साथ उसने श्रीलंका पर 405 रनों की बढ़त ले ली है। भारत ने श्रीलंका को पहली पारी में 205 रनों पर ही ढेर कर दिया था।

Here’s Highlight for day 4th India vs Sri Lanka 2nd Test :

-24.5 ओवर में भारत के पास रनआउट का मौका मगर मैथ्यूज बाल-बाल बचे। अगली गेंद पर चांडीमल ने उमेश यादव पर शानदार चौका लगाया। श्रीलंका ने 3 विकेट खोकर 68 रन बना लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *