Ganesh Visarjan 2017 LIVE: आज अनंत चतुर्दर्शी के दिन पूरे देश में धूम-धाम से दी जा रही है भगवान गणेश को विदाई

पूरे भारतवर्ष में भगवान गणेश को इस वर्ष गणेश चतुर्थी 25 अगस्त को अपने घरों और पंडालों में स्थापित किया गया था। गणेश स्थापना का अर्थ होता है कि भगवान गणेश कैलाश पर्वत से अपने जन्मदिन के अवसर पर धरती पर आते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। दस दिन के इस त्योहार का 5 सितंबर अनंत चतुर्दर्शी के दिन अंत होने जा रहा है। आज सभी भक्त भगवान गणेश को घरों और पंडालों से विदाई देंगे। अनंत चतुर्दर्शी के दिन भगवान गणेश का विसर्जन करके भक्त उन्हें वापस कैलाश पर्वत भेजते हैं। वैसे तो भगवान गणेश की विदाई 11 वें दिन होती है पर कुछ लोग डेढ़ दिन बाद, तीन दिन बाद, पांच दें बाद या सांतवे दिन बाद उनको विदाई देते हैं। इन दस दिनों में पूरे भारत में गणेश चतुर्थी की धूम-धाम रहती है। सभी लोग भगवान गणेश को पूजते हैं और उनका आशीर्वाद लेने पंडालों में जाते हैं। ये त्योहार महाराष्ट्र में बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र में आज हर जगह लोग आपको बप्पा की विदाई के उत्सव को मनाते दिखेंगे। उनके लिए बप्पा का आना घर में सुख-समृधि लाता है और उनकी विदाई विधिवत करके भगवान गणेश को अगले साल भी आने का निमंत्रण देते हैं। आज पूरे देश में गणपति विसर्जन का उत्सव धूम-धाम से मनाया जा रहा है।

Ganesh Visarjan 2017 LIVE Updates: 

– गणेश विसर्जन के उपलक्ष में मुंबई की सड़कों पर कड़ी चौकसी रखी गई है। रैपिड एक्शन फाॅर्स को कई जगह तैनात किया गया है जिससे गणेश विसर्जन की यात्राओं को आसानी से पूरा किया जा सके।

– मुंबई के लाल बाग राजा की भी हुई विदाई।

– हैदराबाद की शोभा यात्रा में लिया हजारों लोगों ने हिस्सा।

– इस बार मुंबई के लाल बाग राजा की तिजोरी में आया करीब 5 करोड़ का चढ़ावा।

– पुणे मंचे के गणपति बने हैं नगाड़े, ढोलक, बांसुरी वाले वाद्य यंत्रों पर, निकले विसर्जन की शोभा यात्रा के लिए।

– मुंबई में करीब 7 हजार सार्वजनिक स्थानों पर हो रहा है गणपति विसर्जन और करीब 1 लाख घरों में ही लोग कर रहे हैं गणपति को विदा।

– गणपति विसर्जन पर है सीसीटीवी ड्रोन कैमरों की नजर। सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *