छठ पूजा 2017: यहां सुनिए छठ मइया के लोकप्रिय गाने

Chatth Puja 2017 Maiya Bhojpuri Geet, Songs: छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। इस साल छठ पूजा 26 अक्टूबर( गुरुवार) और 27 अक्टूबर(शुक्रवार) को मनाई जाएगी। यह पर्व दिवाली के 6 दिन मनाया जाता है। यह पर्व मुख्य रूप से बिहार में मनाया जाता है। मंगलवार को ‘नहाय-खाय’ के साथ चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ प्रारंभ हुआ है। छठ पर्व को लेकर पूरे बिहार का माहौल भक्तिमय हो गया है। पटना सहित बिहार के शहरों से लेकर गांवों तक में छठी मइया के कर्णप्रिय और पारंपरिक गीत गूंज रहे हैं। छठ को लेकर सभी क्षेत्रों में सफाई की गई है तथा रोशनी की पुख्ता व्यवस्था की गई है। पर्व के तीसरे दिन गुरुवार शाम व्रतधारी जलाशयों में पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्‍य देंगे। इसके अलावा यह देश के कई हिस्सों में भी मनाया जाता है। यह पर्व दूसरे देशों में भी मनाया जाता है। जैसे – मॉरिसस, नेपाल, अमेरिका आदि। मान्यता है कि छठ मइया अपने जातकों की रक्षा करती है और उनकी सभी मनोकामना पूरी करती है। माना जाता है कि छठ माता के गीत सुनने से सारी परेशानी दूर हो जाती है और मां की कृपा से उसका जीवन खुशहाल हो जाता है। छठ मइया के गीतों से सूर्य देवता की और छठ मइया की प्रार्थना की जाती है।

छठ पर्व पर मां छठ के बहुत सारे गीत गाये जाते हैं। तो आइए आज हम आपको कुछ लोकप्रिय गीतों के बारे बताएंगे।

1. केलवा के पात पे उगेलन सुरुजमल….

2. हो दीनानाथ…

3.नरियरवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मेडराय, तोके मरबो रे सुगवा धनुख से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *