दूसरी शादी बचाने के लिए आठ साल की बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला

ओडिशा में एक पिता ने अपनी आठ साल की बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला। सिर्फ इसलिए कि उसकी दूसरी शादी बच जाए। आरोपी ने ऐसा किसी बाबा के कहने पर किया था। जानकारी पर पुलिस ने बेटी का शव बरामद किया और आरोपी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और उस बाबा को ढूंढा जा रहा है।

यह मामला 26 अक्टूबर का है। यहां रहने वाला रामचरण पहरिया चार बच्चों का पिता है। उसकी आठ साल की बेटी है, जिसका नाम जमुना था। वह बीते कुछ दिनों से अपनी दूसरी शादी को लेकर परेशान था। पत्नी से खटपट के मसले को लेकर किसी बाबा के पास गया, जिसने उसे पहली पत्नी से हुई बेटी की बलि देने के लिए कहा था। सूचना पर पुलिस ने उसे नौपाड़ा जिले से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी आठ साल की मासूम को मैदान में ले गया था, जहां उसने कुल्हाड़ी से उसे काट डाला। आरोपी ने बर्बरता से उसके सिर के टुकड़े कर दिए थे। दूसरी पत्नी से उसे एक बेटी और बेटे हैं। पुलिस फिलहाल उस बाबा की तलाश में जुटी है, जिसके कहने पर शख्स ने बेटी को मौत के घाट उतारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *