पूर्व पति ने पहले महिला को अगवा किया, बियर पिलाई और फिर किया उसका बलात्‍कार

दिल्ली से सटे नोएडा के होशियारपुर में एक महिला ने अपने पूर्व पति पर उसे अगवा करने और बियर पिलाकर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, दो महीने पहले शख्स ने महिला को तीन तलाक दिया था। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा में रहने वाले जमील नाम के शख्स पर आरोप है कि उसने 2 मार्च की रात पत्नी को अगवा कर उसके साथ घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पीड़िता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महोबा की रहने वाली है और होशियारपुर में किराने की दुकान चलाकर गुजारा करती है। जमील पर आरोप है 2 मार्च की रात वह अपनी पूर्व पत्नी की दुकान पर कार लेकर पहुंचा था। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके पूर्व पति ने समझौता करने के नाम पर उसे फुसलाकर कार में बैठा लिया। इसके बाद वह सेक्टर 51 स्थित एक कमरे में ले गया और उसे बियर पिलाई। महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और बलात्कार किया।

महिला ने यह भी आरोप लगया है कि उसके पूर्व पति ने वारदात की शिकायत पुलिस से करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ महिला पहले ही दहेज का मुकदमा दर्ज करा चुकी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है और पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें तीन तलाक का एक और मामला राजस्थान के राजकोट से सामने आया है, जहां महिला ने पुलिस में शिकायत की है कि उसके पति ने फेसबुक के जरिये उसे तीन तलाक दे दिया। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, सायरा बानो नाम की महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके 30 वर्षीय हम उम्र पति रईस रफीक हुनानी ने उसे तीन तलाक दिया है।

महिला ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। महिला ने कोर्ट से गुहार लगाई कि वह उसके पति से उसके संरक्षण के लिए खर्चा दिलाए। कोर्ट ने महिला का खर्चा उठाने के लिए शख्स को आदेश दिया, लेकिन उसने कोर्ट का आदेश नहीं माना। महिला ने दोबारा कोर्ट का रुख किया जहां से उसके पति के लिए गैर जमानती वारंट जारी किया गया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में हाजिर किया, कोर्ट ने फिर उसे महिला का खर्चा उठाने के लिए कहा। आरोपी रईस को जब जेल नहीं भेजा गया तो 25 फरवरी के दिन उसने फेसबुक के जरिये महिला को तीन तलाक दे दिया। वहीं, ऐसी भी खबर है कि मंगलवार (6 मार्च) को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में करीब 30 हजार मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक बिल का विरोध किया। उन्होंने इसे इस्लामी कानून शरिया के खिलाफ बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *