गर्भवती पत्नी को शराब पीने के लिए किया मना, नही मानी तो मारकर दफना दिया और किया सरेंडर

मुंबई में एक 30 वर्षीय शख्स को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने 8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या कर शव को भिवंडी स्थित घर के बाहर दफना दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कल्पेश ठाकरे के रूप में की गई है। पुलिस ने मृतक महिला के शव को बरामद कर लिया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी की पत्नी माही को शराब की लत थी। कल्पेश ने उससे कई बार कहा कि वह गर्भवती है, इसलिए बच्चे की खातिर शराब ना पिए, लेकिन पत्नी तब भी नहीं मानी तो 12 मार्च को उसकी हत्या कर दी।

चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस से बचने के लिए हत्या के बाद आरोपी ने खुद पत्नी के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, बाद में उसने आत्मसमर्पण कर दिया और पुलिस के समक्ष अपना अपराध कबूल कर लिया। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि माही और कल्पेश करीब तीन साल पहले एक डांस बार में मिले थे। बाद में दोनों में प्यार हो गया और पिछले साल शादी कर ली।

सीनियर इंस्पेक्टर शेखर धोबे ने बताया, “मृतक महिला को शराब की लत थी। इसे लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते थे। 11 मार्च को दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। इस पर गुस्साए आरोपी ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को घर के बाहर ही दफना दिया। हमने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट का इंतजार है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *