दिल्ली का कलियुगी पिता 14 वर्षीय सौतेली बेटी को धमकाकर दो साल तक करता रहा बलात्कार

देश की राजधानी दिल्ली में एक कलियुगी पिता की काली करतूत उजागर हुई है। शख्स अपनी 14 वर्षीय सौतेली बेटी से दो साल तक बलात्कार करता रहा। पीड़िता इस बारे में अपना मुंह बंद रखे, लिहाजा वह उसे लगातारा धमकाता रहता था। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाला यह मामला दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के जैतपुर इलाके का है। आरोपी शख्स की उम्र 38 साल के आसपास बताई जा रही है, जो पेशे से चित्रकार है।

शुक्रवार (20 अप्रैल) को पुलिस को इस मामले के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने इसी के आधार पर पीड़िता के यहां दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोप है कि यह शख्स अपनी सौतेली बेटी की इज्जत के साथ पिछले दो सालों से खिलवाड़ करता आ रहा था।

पुलिस के मुताबिक, लड़की की तबीयत कुछ ठीक नहीं थी, जिसके बाद उसकी मां उसे घर के पास स्थित सरकारी डिस्पेंसरी लेकर गई थी। हालत नाजुक होने पर डिस्पेंसरी ने इसके बाद मामले की जानकारी दिल्ली चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट (डीसीपीयू) को दी। पुलिस में 22 अप्रैल को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

आपको बता दें कि इस मामले से पहले कुछ रोज पहले जम्मू-कश्मीर के कठुआ, उत्तर प्रदेश के उन्नाव, मुज्जफरनगर और बरेली, छत्तीगढ़ के रायपुर, गुजरात के सूरत, मध्य प्रदेश के इंदौर, त्रिपुरा और ओडिशा में मासूमों के साथ जघन्य अपराधों की घटनाएं सामने सामने आई थीं।

रेप की इस घटना से ठीक बाद शाहबाद डेरी इलाके में एक महिला ने अपनी 13 साल की भतीजी का अपने बॉयफ्रेंड से रेप कराया था। आरोपी महिला ने इससे पहले भतीजी को जबरन शराब पिलाई थी, जिसके बाद उसके बॉयफ्रेंड ने उसकी आबरू से खिलवाड़ किया था। फिलहाल पुलिस ने मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत पहले से ठीक बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *