मुंबई में एक शख्स ने दोस्त के अंग्रेजी में बात करने पर पहले उसका गला काटा फिर 54 बार चाकू से गोदा

मुंबई में एक शख्स ने अपने ही दोस्त का बेरहमी से कत्ल कर दिया। आरोपी ने पहले उसका गला काटा, फिर 54 बार चाकू से गोदा। आरोपी के अनुसार, उसने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उसका दोस्त उससे सिर्फ अंग्रेजी में बात करता था। चूंकि आरोपी कम पढ़ा-लिखा था, लिहाजा वह उससे नीचा दिखाता था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने नजदीकी थाने में जाकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना इसी गुरुवार (22 मार्च) की बताई जा रही है। 21 वर्षीय मोहम्मद आमिर अब्दुल वहीद रहीन अपने 18 साल के दोस्त मोहम्मद अफरोज आलम शेख का कत्ल करने के बाद साहू नगर पुलिस थाने पहुंचा, जहां उसने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस के अनुसार, रहीन तकरीबन एक बजे थाने आया था। पूछताछ के बाद वह पुलिसकर्मियों को महिम इलाके में रहेजा पुल के पास ले गया। वहीं से शेख की लाश बरामद की गई।

रहीन ने कहा कि शेख लगातार उसे नीचा दिखा रहा था, जिससे वह बीते दिनों से नाराज था। यही कारण है कि वह अपने दोस्त के कत्ल की साजिश कुछ दिनों से रच रहा था। लेकिन उसी सही मौके और वक्त का इंतजार था। बुधवार (21 मार्च) रात रहीन शेख को शराब पिलाने के बहाने बांद्रा के एक रेस्त्रां में ले गया था। कुछ देर बाद उसका दोस्त टॉयलेट गया, जहां रहीन ने शेख का गला काट दिया।

हमले के बाद शेख जब जमीन गिरा तो रहीन ने उसे 54 बार चाकू से बुरी तरह गोदा। सिर्फ इसलिए कि वह कहीं जिंदा न बच जाए। घटना के बाद आनन-फानन में उसे पास के सियॉन अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। मृतक के भाई फिरोज आलम शेख ने कहा कि शेख बिहार के मधुबनी से दो साल पहले यहां आया था। वह सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के लिए तैयारी कर रहा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *