इंसानियत को किया शर्मासार: मां से बलात्कार करने की कोशिश के आरोप में हैवान हुआ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में इंसानियत को शर्मासार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 25 वर्षीय युवक को अपने मां से बलात्कार करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार (20 मई, 2018) को यह जानकारी दी है। सिटी सर्किल ऑफिसर सुमित शुक्ला ने बताया कि घटना बीते शुक्रवार की है, जब आईस्क्रीम की फेरी लगाने वाले विनोद केसरी ने अपनी मां पर हमला कर बलात्कार करने की कोशिश की। इस दौरान युवक की बूढ़ी मां ने किसी तरह खुद को बचाया और पड़ोसियों से मदद की गुहार लगाई। पड़ोसियों ने आरोपी को तुरंत पकड़ लिया। मामले में पीड़िता के पति की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज क लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक शख्स को खुद की नाबालिग बेटी से छह महीने तक बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक आरोपी गांव में ही अपनी दूसरी पत्नी संग रहता है। पीड़िता सहित आरोपी के चार बच्चे हैं, जो उसकी पहली पत्नी से हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी को बीते शुक्रवार (19 मई, 2018) की रात करीब दस बजे गिरफ्तार किया गया है। उससे सख्ती से मामले में पूछताछ की जा रही है। उसके आचरण से लगता है कि इस घनौने अपराध को अंजाम देने के बाद भी उसे कोई पछतावा नहीं है। अपने अपराध को जस्टिफाई करते हुए उसने बताया कि इसमें आश्चर्य की क्या बात है। यौन उत्पीड़न तो हर घर में होता है।

पुलिस ने आगे बताया, ‘पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि वह पिछले छह महीने से अपनी बेटी का बलात्कार कर रहा था और नाबालिग को इस अपराध की जानकारी किसी को ना देने की धमकी दी थी।’ पुलिस ने आगे बताया कि पीड़िता इसकी शिकायत सबसे पहले अपनी मां से की थी। मगर मां ने बेटी की बात का भरोसा नहीं किया। हालांकि बाद में पीड़िता की मां मामले की सच्चाई जानने के लिए शाम को जल्दी घर लौटी देखकर चौंक गई कि उसका पति बेटी के साथ गंदी हरकत कर रहा है।

इसपर एसएचओ सिंह ने बताया कि नाबालिग की सौतेली मां बहुत बहादुर थी जिसने आरोपी के खिलाफ शिकायत की। वरना बहुत से लोग ऐसे मामलों में चुप्पी साध जाते हैं। गौरतलब है कि आरोपी मुख्य रूप से बिहार का निवासी है, जिसके खिलाफ महिला पुलिस स्टेशन में पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे शनिवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *