बेंगलुरू में बीच सड़क पैंट की जिप खोल महिलाओं के साथ कर रहा था छेड़खानी, हड़कत क़ैद हुई सीसीटीवी कैमरे में

कर्नाटक के बेंगलुरू शहर में एक शख्स पैंट की जिप खोल कर महिला के साथ छेड़खानी कर रहा था। घटनास्थल के पास में ही सीसीटीवी कैमरे लगे थे, जिसमें उसकी काली करतूत कैद हो गई। वह महिला के सामने अपना गुप्तांग दिखा रहा था। घटना से जुड़ी फुटेज पुलिस के हाथ लगी है, जिसके आधार पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में यह व्यक्ति खुलेआम पैंट की जिप खोलकर महिलाओं के सामने अपना गुप्तांग प्रदर्शित करते देखा गया

बता दें कि यह घटना गुरुवार (22 मार्च) की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी की पहचान परमेश के रूप में हुई है। वीडियो क्लिप में वह संगोल्ली रेयेन्ना पार्क के पास सड़क पर पैंट की जिप खोलकर खड़ा था। उसी दौरान वहां से एक महिला गुजर रही थी। आरोपी ने यहीं पर उससे छेड़खानी की थी।

हद तो तब हो गई, जब वह पास में स्थित पोल के पास गया और सिगरेट पीते वक्त महिला को गंदी-नीयत से घूरने लगा। आरोप है कि उस शख्स की पैंट की जिप इस दौरान भी खुली हुई थी। ‘डेक्कन क्रॉनिकल’ की खबर के अनुसार, आरोपी बीते कई दिनों से पार्क आ रहा था, जहां वह महिला को अक्सर इसी तरह परेशान किया करता था।

शुक्रवार (23 मार्च) सुबह आसपास के लोगों ने सुब्रमण्यम नगर पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। लोगों ने बताया कि आरोपी का नाम परमेश है, जबकि पुलिस ने इस बारे में अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है। पुलिस इस समय सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और मामले को सुलझाने में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *