महिलाओं संबंधी सभी सरकारी परियोजनाओं की जानकारी लिए नया website lunch किया गया

महिला व बाल विकास मंत्रालय की ओर से मंगलवार को नया वेब प्लेटफार्म नारी शुरू किया गया, जिस पर महिला संबंधी सभी सरकारी परियोजनाओं व पहलों की जानकारी आसानी से मिल सकती है। केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने महलाओं के लिए राष्ट्रीय सूचना आधान यानी नारी को लांच किया। इसमें 350 से ज्यादा परियोजनाओं का सार और महिलाओं के लिए लाभकारी व महत्वपूर्ण सूचनाएं हैं। मंत्री ने कहा, महिला व बाल विकास मंत्रालय की ओर से शुरू की गई नारी एक विशिष्ट पहल है, जिसमें केंद्र व राज्य की सभी विशिष्ट योजनाओं को सूचीबद्ध किया गया है। इस प्लेटफॉर्म पर महिलाओं को उनके जीवन पर प्रभाव डालने वाले मसलों की जानकारी मिलेगी।

नारी पर मंत्रालयों, विभागों और स्वायत्त संस्थाओं की परियोजनाओं के लिंक दिए जाएंगे। साथ ही, ऑनलाइन आवेदन व शिकायतों के निपटारे की जानकारी आसानी से मिल पाएगी।

वेबसाइट पर अच्छे पोषण की जानकारी व स्वास्थ्य जांच की सलाह, प्रमुख रोगों से संबंधित जानकारी के अलावा रोजगार की तलाश व साक्षात्कार, निवेश व बचत की सलाह आदि की भी जानकारी प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा महिला के खिलाफ अपराधों की सूचना और रिपोर्ट की प्रक्रियाएं भी वेबसाइट पर मिलेंगी। इस पर कानूनी सहायता सेल और सरलीकृत गोद लेने की प्रक्रिया समेत अनेक अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। गांधी ने कहा, “इससे महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए प्रभावकारी नीतियां बनाने व उपाय करने में भी मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *