Mann ki Baat में बोले PM मोदी- दुख की इस घड़ी में केरल के साथ खड़ा है पूरा भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश को संबोधित किया। यह ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 47वां एपिसोड था। इस दौरान उन्होंने केरल में बाढ़ सहित शिक्षक दिवस और इंजीनीयरिंग सहित कई मुद्दों पर बातें की। कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए उन्होंने देशवासियों को रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की बधाई दी। कहा कि यह पर्व भाई और बहन के आपसी प्रेम व विश्वास का प्रतीक है। सदियों से सामाजिक सौहार्द का एक बड़ा उदाहरण रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस समय पूरा देश केरल की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने केरल में बाढ़ के दौरान सेना के जवानों द्वारा किए गए बचाव कार्य की भी सराहना की। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में सकारात्मक बदलवा के लिए देश उनके प्रति सदा अभारी रहेगा। अटल जी की देन है कि सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा झंडा फहराया जा रहा है। उनके कार्यकाल में ही बजट को पेश करने का समय 5 बजे से बदलकर 11 बजे किया गया। पहले अंग्रेजों की परंपरा के अनुसार यह शाम 5 बजे पेश किया जाता था।

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बेंगलुरु की 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली चिन्मयी का श्रावण पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन के अलावा संस्कृत दिवस के विषय को उठाने के आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, “मैं उन तमाम लोगों का अभिवादन करता हूं, जो इस भाषा को सहेजने और इसे जन सामान्य तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं। हर भाषा का अपना महत्व होता है। आज भारत को गर्व है कि तमिल भाषा विश्व की सबसे पुरानी भाषा है। हमें इस बात का भी गर्व है कि वेदकाल से वर्तमान तक संस्कृत भाषा ने ज्ञान के प्रचार-प्रसार में बड़ी भूमिका निभाई है।”

केरल बाढ़ पर दुख जताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, “केरल में सदी की सबसे प्रयकारी बाढ़ आयी है। इस दुख की घड़ी में पूरा देश केरल के साथ है। कल ओणम का पर्व था। हम प्रार्थना करेंगे कि यह पर्व केरल को इतनी शक्ति दे कि वह जल्द से जल्द इस आपदा से उबर सके। इस भीषण बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हमारी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ है, जिन्होंने इस आपदा में अपनों को खोया है।पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि, “तीन तलाक बिल लोकसभा में पास हो गया है, लेकिन राज्यसभा में अभी पास नहीं हुआ है। लेकिन मैं मुस्लिम महिलाओं को विश्वास दिलाता हूं कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। हमें उन्हें आश्वस्त करते हैं कि उन्हें न्याय मिलेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *