एक अनोखे प्रेम की अनोखी मिशाल: रिस्ते टूट जाने के बाद भी पति ने अपनी पूर्व पत्नी के लिए ढूंढा लड़का और कराई उसकी शादी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से अनोखे प्रेम की मिशाल सामने आई है। जहां एक युवा बिजनेसमैन ने रिश्ता टूटने के बाद भी पूर्व पत्नी की खुशियों का ख्याल रखते हुए पूरे विधि-विधान से शादी कराई। ग्वालियर की इस शादी की खासी चर्चा है। आमतौर पर माना जाता है कि शादी टूटने के बाद मियां-बीवी कानूनी लड़ाइयां लड़ते नजर आते हैं मगर यहां दोनों ने आपसी समझ का शानदार नमूना पेश किया। यही वजह है कि ग्वालियर में इस शादी की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

क्यों कराई पूर्व पत्नी की शादीः दरअसल ग्वालियर के व्यापारी गौरव की चार साल पहले दिल्ली की लड़की से शादी हुई थी। मगर बहू और ससुराल के लोगों में पटरी नहीं खाई। बताया जाता है कि गौरव के परिवार को माडर्न विचारों की बहू पसंद नहीं थी, इसी वजह से घर में लड़ाइयां होने लगीं। परिवार की खुशी को प्राथमिकता देते हुए गौरव ने पत्नी से नाता तोड़ लिया। इसके बाद गौरव ने परिवार की पसंद की दूसरी लड़की से शादी जरूर की मगर पहली पत्नी की खुशियों के लिए भी चिंतित रहे। कुछ समय के बाद गौरव ने पहली पत्नी को भी फिर से घर बसाने के लिए राजी किया। गौरव ने नौकरीशुदा लड़का खोजा और पूर्व पत्नी को शादी के लिए राजी किया।

मौका वसंत पंचमी का चुना गया और दोनों की बिजनेसमैन ने शादी कराई। शादी के दौरान ग्वालियर में चल रहे 165 कुंडीय यज्ञ का नवदंपती गवाह बने। विवाद में कन्यादान की भी रस्म पूर्व पति ने निभाई। अच्युतानंद महाराज ने दोनों की शादी कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *