लड़का बनकर नाबालिग लड़की ने रचाई टीन लड़कियों से शादी, जानिए अंत में कैसे पकड़ी

आंध्र प्रदेश में लड़का बनकर नाबालिग लड़की ने तीन लड़कियों को फांसा। फिर उसने उनसे शादी रचाई। थोड़े दिन तक वह सबके साथ रही भी, लेकिन अंत में उसका राज खुल ही गया। सबको पता लग गया कि वह लड़का नहीं बल्कि एक लड़की है। मामला यहां के कडप्पा जिले से जुड़ा हुआ है, जहां जम्मलामाडगुडु में नाबालिग लड़की बी.रामादेवी पर धोखा कर तीन बार शादी रचाने का आरोप है। मंगलवार को उसकी तीसरी पत्नी ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि रामादेवी कासी नयन मंडल में इतिका लापाडु गांव की रहने वाली है। वह तमिलनाडु की कताई मील में काम करती थी। वह हमेशा से ही लड़कों जैसा हुलिया बनाए रखती थी। 17 साल की रंभा (बदला हुआ नाम) से उसकी पेद्दामुदियम मंडल में भीमागुंडम गांव में मुलाकात हुई थी। वह भी उसी मील में काम करती थी। दोनों इसी वजह से दोस्त बन गई थीं।

धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और दो महीने बाद उन्होंने शादी कर ली। मगर सच ज्यादा दिन तक छिपा नहीं। शादी के दो महीने बाद उसे सब कुछ पता लग गया कि उसने लड़की से शादी की है। रंभा ने इसके बाद अपने परिजन को इस बारे में बताया, जिन्होंने पुलिस में मामले की शिकायत की।

पीड़िता के मुताबिक, रामादेवी ने लड़का बनकर उसके साथ धोखा किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जब जांच-पड़ताल की तो पता लगा कि वह पहले भी दो शादियां कर चुकी थी। दोनों लड़कियों से शादी रचाने के लिए उसने वही तरीका अपनाया था। पुलिस का कहना है कि दोनों ही लड़कियों की मानसिक हालत फिलहाल ठीक नहीं है, लिहाजा उन्हें परीक्षण के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *